Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के सिर्फ 5 जिलों में सिमटकर रह गये हैं नक्सली- डीजीपी
    झारखंड

    झारखंड के सिर्फ 5 जिलों में सिमटकर रह गये हैं नक्सली- डीजीपी

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • राज्य की विधि-व्यवस्था, नक्सलवाद, पोक्सो एक्ट के मामलों की समीक्षा
    • माओवादियों की शरण स्थली चिन्हित कर संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश

    झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ रणनीति और ठोस अभियान के कारण उनकी गतिविधियां 24 जिलों में से केवल 5 जिलों तक सिमटकर रह गयी हैं, जिनमें चाईबासा सबसे अधिक प्रभावित है. नक्सलियों से निपटने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और राज्य में उनका प्रभाव कम हुआ है. राज्य की कानून व्यवस्था और नक्सलवाद के मुद्दे पर आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह बातें डीजीपी ने कही.

     

    झारखंड में नक्सलियों का किला ध्वस्त हो रहा है

     

    डीजीपी ने बैठक में लॉ एंड ऑर्डर, क्राइम कंट्रोल, नक्सल अभियान, नशा, एनडीपीएस केस की वर्तमान स्थिति को लेकर भी समीक्षा की. कहा कि आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद लॉ एंड ऑर्डर के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर है. नक्सलियों के किले में अंतिम कील ठोकने को लेकर पुलिस मुख्यालय एक्शन मोड में है. झारखंड में नक्सलियों का किला ध्वस्त हो रहा है.

     

    एनडीपीएस केस की लगातार मॉनिटरिंग

     

    अजय कुमार सिंह ने कहा कि नशा के खिलाफ कार्रवाई में झारखंड पुलिस पूरी तरह तत्पर है. उन्होंने बताया कि एनडीपीएस केस पर लगातार मॉनिटरिंग हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस जिले में नशा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई जाती है उस जिले के पुलिस पधाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि अधिकारी हर हाल में अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाएं. उन्होंने राज्य में माओवादियों की शरण स्थली को चिन्हित कर संयुक्त अभियान चलाने का भी निर्देश दिया.

     

    सीएम कल करेंगे विधि-व्यवस्था की समीक्षा

     

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने 11 जून को राज्य के सभी वरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है. सीएम की बैठक से पहले डीजीपी ने विधि-व्यवस्था सहित 7 मुद्दों को लेकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली. बैठक में राज्य के सभी एसएसपी, एसपी, आईजी, डीआईजी समेत सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

    डीजीपी नक्सलवाद विधि व्यवस्था समीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, अन्नपूर्णा को महिला बाल विकास, अन्य मंत्रियों को कौन सा विभाग मिला देखिये पूरी लिस्ट
    Next Article बोकारो: डीसी ने जनता दरबार लगाकर सुनी फरियादियों की समस्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.