Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने की सुनवाई, 5 मामलों का आन स्पॉट निष्पादन
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने की सुनवाई, 5 मामलों का आन स्पॉट निष्पादन

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में रांची जिले से संबंधित आदिवासी जमीन और अन्य मामलों की सुनवाई की. इस अवसर पर कुल 25 मामलों की सुनवाई की गई और 5 मामलों का आन स्पॉट निष्पादन किया गया. डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी. अगले चरण की सुनवाई 9 सितंबर को आयोजित की जाएगी.

    इन मामलों की हुई सुनवाई

    केस-1

    टाटीसिलवे (बड़ाम) निवासी सावना टोप्पो ने शिकायत की कि कृष्णा टोप्पो ने उनकी ज़मीन की फर्जी वंशावली बनाकर बिक्री कर दी है. स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और फर्जी वंशावली और मारपीट के मामले में केस चल रहा है. आयोग ने डीएसपी को निर्देश दिया कि थाना प्रभारी से बातचीत कर मामले का समाधान कराया जाए और सावना टोप्पो को उनकी जमीन वापस दिलाई जाए.

    केस-2

    हरमू स्थित टुंगरी टोली निवासी संदीप उरांव ने बताया कि उनकी एक एकड़ 14 डिसमिल जमीन पर गलत तरीके से कब्जा कर साल 2020 में हरमू अस्पताल का निर्माण किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सोमरा उरांव ने जमीन गलत तरीके से अस्पताल प्रबंधन को दे दी. आयोग ने रांची नगर निगम के प्रशासक को पत्र भेजने और उपयुक्त रिपोर्ट की मांग की. उपायुक्त को 9 सितंबर तक मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए.

    केस-3

    कांके निवासी अतीत कुमार लोहरा ने आरोप लगाया कि कांके थाना में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने कहा कि थाना में उपमुखिया के साथ दुर्व्यवहार पर उन्होंने विरोध किया था. आयोग ने मामले की जांच के लिए डीएसपी को निर्देश दिया और 9 सितंबर को सुनवाई के लिए अतीत कुमार लोहरा और राजेंद्र महतो का बयान दर्ज किया गया.

    केस-4

    मांडर प्रखंड स्थित कंजिया गांव के आर्मी मैन महेश खलखो ने बताया कि उनकी जमीन पर 2016 से कब्जा है और उनकी फसल काटकर ले जाई जा रही है. आयोग ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि सीओ और थाना प्रभारी के माध्यम से मामले का समाधान कराया जाए.

    केस-5

    ईटकी निवासी उषा किरण केरकेट्टा ने विधायक बंधु तिर्की पर 150 करोड़ में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को जमीन बेचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि गांव की जमीन पर खेती होती रही है और सड़क की समस्या है. आयोग ने उपायुक्त को 2 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने और सड़क चौड़ीकरण की सिफारिश की.

    केस-6

    कुर्गी गांव के एतवा उरांव ने बताया कि उनकी जमीन पर रंगदार को पिला-खिलाकर जान मारने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश उरांव ने फर्जी वंशावली बनाई है और स्थानीय थाना में मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है. आयोग ने उपायुक्त को निर्देश दिया कि सीओ को नोटिस जारी किया जाए और आरोपित राजेश उरांव की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाना को निर्देशित किया जाए.

     

    अनुसूचित जनजाति आदिवासी जमीन डॉ आशा लकड़ा निष्पादन मामले मोरहाबादी रांची राजकीय अतिथिशाला राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सुनवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चतरा और लातेहार में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, भाजपा पर बरसे
    Next Article बोकारो की छात्राओं ने बनाया एलईडी बल्ब, जिला प्रशासन करेगा खरीदारी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026
    क्राइम

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा के सिध्पा गांव में पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत कई जवान घायल

    September 9, 2026

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.