Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 9:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खुशखबरी! गोवा के बाद अब मणिपुर हुआ कोरोना मुक्त
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरी! गोवा के बाद अब मणिपुर हुआ कोरोना मुक्त

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2020Updated:April 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    इंफाल। इस समय जहां देश कोरोना के खिलाफ युद्धस्तर पर लड़ाई लड़ रहा है ऐसे में दो राज्यों से राहत भरी खबर आई है। गोवा के बाद अब मणिपुर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि अब मणिपुर कोरोना से मुक्त हो गया है। सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है राज्य में वायरस का कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है।’

    मणिपुर में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए थे। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राज्य कोरोना से मुक्त हो गया है। राज्य की पहली संक्रमित मरीज 23 साल की महिला थी, जो ब्रिटेन से लौटी थी। वहीं 65 साल का दूसरा मरीज दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद वायरस की चपेट में आया था।

    गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी सात मरीज ठीक हो चुके हैं और सभी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ अब गोवा में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है मतलब गोवा कोरोना से मुक्त हो गया है। राणे ने कहा कि सातों मामलों में अंतिम मरीज तीन अप्रैल को सामने आया था। सभी का इलाज किया गया और रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    राणे ने ट्वीट कर कहा था, हमें यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि गोवा में अब कोरोना वायरस संक्रमण को सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘अब जबकि राज्य में कोरोना का एक भी एक्टिव मामला नहीं है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि लॉकडाउन का पालन करते रहें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, जांच की दायरा बढ़ाएं और केंद्र व राज्य सरकार द्वारी जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ‘ राणे ने चिकित्सकों को धन्यवाद कहा कि उन्होंने ऐसे समय में आगे आकर राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने में सफलता पाई।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीटीओ ऑफिस के नाम पर सीआईएसएफ वर्दी में अपराधी वसूल रहे थे पैसा, कुज्जु ओपी पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा
    Next Article मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, 89 साल की उम्र में एम्स में ली आखिरी सांस

    Related Posts

    देश

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025
    देश

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    June 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    Latest Posts

    ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम के साथ पूरे देश में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पटना में हुआ भव्य आयोजन, दोनों डिप्टी CM ने लिया भाग

    June 21, 2025

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने किया योग

    June 21, 2025

    रक्षा राज्य मंत्री ने किया योग, बोले- यह एक समरस और संतुलित जीवन जीने का मार्गदर्शक

    June 21, 2025

    मोरहाबादी में कार के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग… देखें वीडियो

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.