Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»JPSC के बाहर CDPO प्रत्याशियों का विरोध प्रदर्शन, रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग
    झारखंड

    JPSC के बाहर CDPO प्रत्याशियों का विरोध प्रदर्शन, रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2025Updated:November 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) और CDPO परीक्षा के परिणाम देर से जारी किए जाने पर नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग कार्यालय के बाहर सत्याग्रह शुरू कर दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण धरना देकर रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग करते रहे।

    अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा आयोजित हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयोग ने न तो परिणाम घोषित किया और न ही कोई निश्चित समयसीमा दी। इससे उम्मीदवारों में निराशा और असंतोष बढ़ गया है। धरना दे रहे अभ्यर्थी सत्यनारायण शुक्ला ने कहा, “हमारी मांग बहुत सरल है। एफएसओ और CDPO का रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाए। जरूरत पड़ी तो आंदोलन और भी बड़ा होगा।” छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल दोपहर में आयोग के अधिकारियों से मिला। बैठक के बाद छात्रों ने बताया कि आयोग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि परिणाम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, अभ्यर्थियों ने कहा कि पहले भी उन्हें कई बार ऐसा आश्वासन दिया गया, लेकिन रिजल्ट अब तक नहीं आया।

    अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि परीक्षा, आंसरशीट और मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से हो चुके हैं, फिर रिजल्ट जारी करने में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग की कार्यशैली पारदर्शिता पर प्रश्न खड़ा करती है और इस देरी से उम्मीदवारों के अवसर छिन रहे हैं। धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने कहा कि वे कई महीनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि रिजल्ट आने पर ही उनकी आगे की तैयारी और करियर की दिशा तय होगी। सत्याग्रह के दौरान छात्र शांतिपूर्ण ढंग से ‘रिजल्ट जारी करो’ और ‘JPSC जवाब दो’ जैसे नारे लगा रहे थे।

    अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक रिजल्ट की निश्चित तिथि नहीं दी जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल JPSC की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन छात्र आशा कर रहे हैं कि इस बार दिया गया आश्वासन अंतिम साबित होगा और परिणाम जल्द प्रकाशित होगा।

    Also Read : डीसी का विभागों को सख्त निर्देश- विकास योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

    Candidates stage protest against delay in JPSC results demand early release of results JPSC परिणाम की देरी पर अभ्यर्थियों का सत्याग्रह रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी का विभागों को सख्त निर्देश- विकास योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 18 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.