Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 5:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नामकुम CO पर पंचायत समिति सदस्य ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, अंचलाधिकारी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद
    झारखंड

    नामकुम CO पर पंचायत समिति सदस्य ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, अंचलाधिकारी ने कहा कि आरोप बेबुनियाद

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : नामकुम के अंचलाधिकारी (सीओ) विनोद कुमार प्रजापति पर आरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अन्नू तिवारी ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. अन्नू तिवारी का कहना है कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय गयीं, तो जानकारी मिली कि अंचलाधिकारी अपने कक्ष में नहीं हैं.

    उन्होंने अंचलाधिकारी के मोबाइल पर संपर्क किया और अपना परिचय देते हुए उनसे जानकारी ली कि वे कहां हैं. कब तक कार्यालय आ सकेंगे. इस पर अंचलाधिकारी आग बबूला हो गए. उन्होंने कहा कि आप पूछने वाले कौन होते हैं. मैं आपको बताने के लिए बाध्य नहीं हूं. इस मामले में अंचलाधिकारी विनोद प्रजापति ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है.

    सीओ पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

    पंचायत समिति सदस्य अन्नू तिवारी के अनुसार कुछ देर बाद अंचलाधिकारी अपने कक्ष में आए और अन्य व्यक्ति के साथ कमरा बंद कर बात करने लगे. उन्होंने दोबारा फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और मैसेज किया कि वे अभी नहीं मिल सकते हैं. अंदर से व्यक्ति के निकलने के बाद मैं सीओ के कक्ष में गयी और उनसे कहा कि वे जनप्रतिनिधि हैं. इस पर सीओ ने कहा कि वे अपने अनुसार काम करते हैं. हमसे संपर्क में रहेंगी, तो फायदा होगा. उन्हें ऊंचा पद मिलने वाला है. इस दौरान सीओ ने उनसे अभद्र व्यवहार किया. इससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है. पंचायत समिति सदस्य ने इस मामले में वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग करने की बात कही है. इस मामले में अन्नू तिवारी ने थाना में आवेदन दिया है.

    सीओ ने बताया आरोप बेबुनियाद

    महिला जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार की भाजपा खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, मुक्तिनाथ मिश्रा, अनिरुद्ध पांडेय, दिलीप सिंह ने निंदा की है और इसे गलत बताया. इस मामले में अंचलाधिकारी विनोद प्रजापति ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है. जिस काम की पैरवी के लिए अन्नू तिवारी आयी थीं, वह काम पहले ही हो चुका है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत जोड़ो यात्रा : लालपुर चौक में कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत
    Next Article BIT मेसरा स्वर्ण जयंती समारोह, कुलपति ने क्वालिटी एजुकेशन को लेकर पेश किया विजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन ने भाई दुर्गा सोरेन को जयंती पर किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    September 10, 2025
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट ने वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, कौशल बने देवघर के प्रधान जिला जज

    September 10, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट में पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर सुनवाई, सचिव ने क्या दी सफाई… जानें

    September 10, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने भाई दुर्गा सोरेन को जयंती पर किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

    September 10, 2025

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा, बर्मामाइंस में स्कूल वैन दीवार से टकराई, कई बच्चे घायल…

    September 10, 2025

    डायवर्सन बहा तो बह गई कार, परिवहन कार्यालय के 5 कर्मी थे सवार

    September 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.