Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में 48 घंटे के भीतर सुलझी सिर कटी ला’श की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में 48 घंटे के भीतर सुलझी सिर कटी ला’श की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को मिले सिर कटा शव के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस घटना से इलाके में काफी तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर चौक को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसी दिशा में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार की देर शाम तक तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

    सोमवार को मिला था युवक का सिर कटा शव

    एसपी सौरभ कुमार ने मीडिया को बताया कि सोमवार को ठाड़ी गांव स्थित देवांग बाबा मैदान के पास एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस की गहन जांच, फॉरेंसिक टीम की मदद और विभिन्न पहलुओं पर की गई पड़ताल के बाद मृतक की पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई।

    मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्राण रंजन कुमार, टाउन थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबीता देवी, पायल राउत और संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    जांच में सामने आया कि दिलीप तूरी, बबीता देवी का ड्राइवर था। वह बबीता की निजी जानकारी उसके एक पुरुष मित्र को देता था, जिससे बबीता नाराज रहती थी। इसी वजह से बबीता ने अपने सहयोगियों पायल राउत और संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। रविवार की देर रात तीनों आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दिलीप तूरी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की तत्परता और सघन जांच के चलते सभी आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

    Also Read : रांची में रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, केबल समेत 4 गिरफ्तार

    Mystery of Decapitated Body Solved in Deoghar Within 48 Hours; Three Accused Arrested तीन आरोपी गिरफ्तार देवघर में 48 घंटे के भीतर सुलझी सिर कटी लाश की गुत्थी सिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, केबल समेत 4 गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर : नववर्ष की शोभायात्रा में बवाल, दो गुटों के बीच जमकर धक्का-मुक्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.