Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम परिवार को पीटा, गांव से निकालने की धमकी; बाबूलाल मरांडी ने मांगी सुरक्षा
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम परिवार को पीटा, गांव से निकालने की धमकी; बाबूलाल मरांडी ने मांगी सुरक्षा

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को वोट देने के कारण एक मुस्लिम परिवार पर हमले की खबर सामने आई है. साहिबगंज जिले के मोहम्मदपुर गांव में इमाम मिर्जा नामक व्यक्ति के घर पर कुछ लोगों ने हमला किया, लाठी-डंडों से पीटा और घर पर पथराव किया. इस घटना की जानकारी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने एक्स (Twitter) पर दी और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की. बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज जिला उपायुक्त से अपील की है कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं और पीड़ित इमाम मिर्जा को सुरक्षा मुहैया कराएं.

    क्या है पूरा मामला

    पीड़ित इमाम मिर्जा ने इस संबंध में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा को वोट देने के कारण महबूब शेख, मजहरूल शेख, मुन्ना, मुस्तफा, आशिक शेख जैसे लोगों ने उन्हें टॉर्चर किया और गांव से निकालने की धमकी दी. बाबूलाल मरांडी ने इस मामले की जानकारी देने के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें दो लोग जख्मी दिखाई दे रहे हैं.

    बाबूलाल के पोस्ट में क्या है

    इस घटना के बारे में बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, “झारखंड में लवजिहाद और लैंडजिहाद के बाद अब पत्थरबाजों का आतंक बढ़ गया है. वोट देने के आधार पर लोगों को पीटा जा रहा है, घरों को तोड़ा जा रहा है. ग्राम मोहम्मदपुर में इमाम मिर्जा को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने भाजपा को वोट दिया.” उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही चुनाव परिणाम आए, जेएमएम पार्टी के समर्थक गुंडे भाजपा समर्थकों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें धमकी दे रहे हैं. बाबूलाल ने यह भी आरोप लगाया कि ये लोग यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास मुख्यमंत्री से लेकर थाना प्रभारी तक का समर्थन है, इसलिए उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.

    https://x.com/yourBabulal/status/1860931114552246479

    Also Read:  BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर में हुई चोरी

    Attack Babulal marandi Bjp BJP supporters Chief Minister District Deputy Commissioner Election Results fair investigation goons Imam Mirza jharkhand JMM party Land Jihad Love Jihad Mohammadpur Muslim family police complaint police station in-charge Sahibganj Security sticks stone pelters stone pelting strict action threat torture Vote इमाम मिर्जा कड़ी कार्रवाई गुंडे चुनाव परिणाम जिला उपायुक्त जेएमएम पार्टी झारखंड टॉर्चर थाना प्रभारी धमकी निष्पक्ष जांच पत्थरबाज पथराव पुलिस शिकायत बाबूलाल मरांडी बीजेपी भाजपा समर्थक मुख्यमंत्री मुस्लिम परिवार मोहम्मदपुर लवजिहाद लाठी-डंडे लैंडजिहाद वोट साहिबगंज सुरक्षा हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के घर में हुई चोरी
    Next Article आदर्श आचार संहिता समाप्त, झारखंड में अब तेज होंगे विकास के कार्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.