Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रैगिंग के विरोध पर हत्या! 15 लड़कों ने मिलकर पीटा था BIT के पॉलिटेक्निक छात्र को, कान का पर्दा फटा, गर्दन की टूट गई थी हड्डी
    क्राइम

    रैगिंग के विरोध पर हत्या! 15 लड़कों ने मिलकर पीटा था BIT के पॉलिटेक्निक छात्र को, कान का पर्दा फटा, गर्दन की टूट गई थी हड्डी

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2024No Comments4 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi News : बीआईटी मेसरा के पॉलिटेक्निक छात्र राजा पासवान की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक के पिता चंदन पासवान के अनुसार, रैगिंग का विरोध करने को लेकर मारपीट हुई थी, जिसके बाद सीनियर छात्रों के गुट के करीब 15 लड़कों ने राजा की पिटाई कर दी. इससे उसके कान का पर्दा फट गया और गर्दन की हड्डी टूट गयी. सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आयी. उसकी स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलने पर उसके पिता बीआइटी मेसरा पहुंचे और गुरुवार रात ही राजा को लेकर कोकर खोरहाटोली स्थित घर चले गये.

    बता दें कि बीआइटी मेसरा पॉलिटेक्निक में सीनियर छात्रों की पिटाई से घायल डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर के छात्र राजा कुमार पासवान (19 वर्ष) की मौत शुक्रवार की शाम चार बजे रिम्स में इलाज के दौरान हो गई थी. वह हॉस्टल नंबर-2 में रहता था. उसके पिता चंदन पासवान कोकर, खोरहाटोली में सपरिवार रहते हैं.

    होश नहीं आने पर किया गया रांची रिम्स रेफर

    15 नवंबर की सुबह जब राजा को होश नहीं आया, तो उसे रांची सदर अस्पताल गये. वहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गयी. रिम्स में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. राजा चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था. उसके पिता ठेला पर नाश्ता बेच परिवार का भरण पोषण करते हैं. राजा शेखपुरा का रहनेवाला था.

    छात्रा का फोटो लेने पर राजा ने सीनियर छात्र का किया था विरोध

    मृतक के पिता के बयान के अनुसार, 14 नवंबर को पॉलिटेक्निक कैंपस में नये विद्यार्थियों का स्वागत के लिए फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया था. यह कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू हुआ और लगभग दो घंटे तक चला. इसी बीच सीनियर ग्रुप का छात्र एक छात्रा का मोबाइल से फोटो खींच रहा था. इसका राजा ने विरोध किया, तो उसके साथ रैगिंग की जाने लगी.

    मैनेजमेंट ने सभी 15 छात्रों को किया सस्पेंड

    यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा के प्रबंधन ने घटना के आरोपी 15 छात्रों को निलंबित कर दिया है. इनमें से एक हॉस्टल नंबर एक का छात्र है, जबकि शेष 14 छात्र हॉस्टल नंबर-2 में रहते हैं.

    परिजन शव लेकर पहुंचे थे कॉलेज, कार्रवाई की मांग पर अड़े

     

     

     

     

     

     

    मृत पुत्र राजा का शव लेकर चंदन पासवान व परिवार के अन्य सदस्य शनिवार की सुबह यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक बीआइटी मेसरा पहुंचे थे. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से पुत्र की हत्या में शामिल छात्रों व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर पहुंची बीआइटी पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर सीनियर छात्रों व गार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

    क्या कहता है कॉलेज प्रशासन?

    यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के निदेशक डॉ विनय शर्मा ने कहा कि घटना में शामिल 15 आरोपी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है. छात्रों को उनके परिजनों के साथ संस्थान में आने को कहा गया है. जांच में पुलिस को सहयोग किया जा रहा है.

    परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    मृतक छात्र के परिजनों ने यह भी जानकारी दी है कि 14 नवंबर की रात कॉलेज में कोई फंक्शन चल रहा था. इसी दौरान लड़कियों के साथ छेड़खानी जैसी घटना हुई थी. जिसका विरोध करने पर दोनों गुटों में मारपीट हुई. परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर ये भी आरोप लगाया कि उनसे मारपीट की बात छिपाई गई. उन्हें यह बताया गया कि शराब के नशे में होने के कारण उनके बेटे की तबीयत बिगड़ी है. जबकि कॉलेज में मारपीट हुई थी जिस कारण उसकी मौत हुई है.

    Also Read: Jharkhand Election 2024 : BJP प्रत्याशी का फोटो लगाकर JMM उम्मीदवार मांग रहे हैं वोट, चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

    allegation by family members assault assault in college BIT Mesra BIT मेसरा college management college police diploma student disciplinary action eardrum ruptured freshers day hostel Johar Live murder murder investigation neck bone broken photo of girl student polytechnic student protest against ragging ragging Raja Paswan Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Rims senior student Sheikhpura Suspended Today News अनुशासनात्मक कार्रवाई कान का पर्दा फटा कॉलेज पुलिस कॉलेज प्रबंधन कॉलेज में मारपीट गर्दन की हड्डी टूटी छात्रा का फोटो जोहार लाइव टूडे न्यूज डिप्लोमा छात्र परिजनों का आरोप पॉलिटेक्निक छात्र फ्रेशर्स डे मारपीट रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज रांची समाचार राजा पासवान रिम्स रैगिंग रैगिंग का विरोध शेखपुरा सस्पेंड सीनियर छात्र हत्या हत्या की जांच हॉस्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand Election 2024 : BJP प्रत्याशी का फोटो लगाकर JMM उम्मीदवार मांग रहे हैं वोट, चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
    Next Article DRDO ने किया लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानें क्या है खासियत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.