Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोरोना महामारी के मद्देनजर मुकेश 2020-21 में नहीं लेंगे वेतन
    देश

    कोरोना महामारी के मद्देनजर मुकेश 2020-21 में नहीं लेंगे वेतन

    Team JoharBy Team JoharJune 24, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। एशिया के सबसे अमीर इंसान एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआई एल) के मालिक मुकेश अंबानी ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण चालू वित्त वर्ष में कंपनी से वेतन नहीं लेने का निर्णय लिया है।

    आरआईएल की 2019..20 की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है कि श्री अंबानी ने 2020..21 वित्त वर्ष में कोरोना महामारी के चलते वेतन नहीं लेने का फैसला किया है।

    श्री अंबानी ने आरआईएल के हाल ही में लक्ष्य से नौ महीने पहले पूरी तरह कर्जमुक्त होने का ऐलान किया था। कंपनी की मंगलवार को जारी 2019-20 की रिपोर्ट के अनुसार श्री अंबानी का अपनी मुख्य कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से वार्षिक वेतन पिछले 12 सालों के बराबर 15 करोड़ रुपये ही रहा।

    श्री अंबानी का 2008-09 में वेतन,भत्ता और कमीशन सभी मिलाकर वार्षिक 15 करोड़ रुपये था और तब से लगातार वह इतना ही वेतन ले रहे हैं हालांकि कंपनी के सभी पूर्णकालिक निदेशकों के वेतन-भत्तों आदि में पिछले वित्त वर्ष के दौरान खासी बढ़ोतरी हुई।

    रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 की वजह से श्री अंबानी ने इस वर्ष अप्रैल के अंत में ही अपना वेतन छोड़ने का निर्णय किया था । कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन को देखते हुए इसी दौरान कंपनी के अधिकतर कर्मचारियों के वेतन में दस प्रतिशत से लेकर आधे वेतन की कटौती करने का फैसला भी किया गया था।

    कंपनी के मुताबिक अन्य कार्यकारी निदेशकों ने भी अपना मेहनताना 50 प्रतिशत तक छोड़ने का फैसला किया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक समाप्त वित्त वर्ष में श्री अंबानी को मिले कुल मिली वेतन में 4.36 करोड़ वेतन और भत्तों की मद में थे, जो पहले के वित्त वर्ष में 4.45 करोड़ रुपये से कम था। श्री अंबानी को 2019-20 में कमीशन से मिलने वाली राशि पहले के बराबर 9.53 करोड़ रुपये ही रही, जबकि ऊपरी लाभ 31 लाख से बढ़कर 40 लाख रुपये हो गए। श्री अंबानी को वित्त वर्ष में सेवानिवृत्ति लाभ के रूप में 71 लाख रुपये मिले हैं।

    सोमवार को ही रिलायंस इंडस्ट्रीज को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की पहली 150 अरब डालर की कंपनी होने का श्रेय मिला।

    श्री अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज बहुत जल्द दुनिया की टॉप-50 कंपनियों की सूची में भी शामिल हो सकती है। फिलहाल विश्व में रिलायंस अभी 58वें स्थान पर है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 151 अरब डॉलर है। वह इस मामले में यूनिलीवर, चाइना मोबाइल और मैकडोनाल्ड्स जैसी कंपनियों से ऊपर है। यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 146 अरब डॉलर है और वह दुनिया में 60वें स्थान पर है जबकि चाइना मोबाइल 143 अरब डॉलर के साथ 61वें और मैकडोनाल्ड्स 141 अरब डॉलर के साथ 62वें स्थान पर है।

    श्री अंबानी हाल में दुनिया के सबसे अमीर 10 अमीर लोगों की सूची में शामिल हुए थे। उनकी कुल संपत्ति 64.5 अरब डॉलर है। कुछ माह पहले कंपनी के शेयरों में आई गिरावट से श्री अंबानी से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा छिन गया था और अलीबाबा के जैक मा उनसे आगे निकल गए थे। रिलायंस के शेयरों के दाम इस वर्ष 23 मार्च की तुलना में दोगुने हो चुके हैं।

    रिलायंस का बाजार पूंजीकरण महज 40 माह में चार लाख करोड़ से 11 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया और वह देश की यह श्रेय हासिल करने वाली पहली कंपनी है। रिलायंस का शेयर फिलहाल रिकार्ड ऊंचाई पर है।

    Latest news Mukesh Ambani National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.56 लाख के पार
    Next Article बिहार : गया में नक्सलियों ने पोकलेन मशीन में लगायी आग

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.