Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 12:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुहर्रम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में मुहर्रम के मौके पर ऐतिहासिक मातमी जुलूस निकाला गया। दोपहर में जब मेन रोड से जुलूस गुजर रहा था, तभी झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन बारिश ने ना तो श्रद्धालुओं की आस्था को रोका और ना ही मातम की परंपरा को थाम सकी। लोग भीगते हुए इमाम हुसैन की शहादत को याद करते रहे। जगह-जगह से पहुंचे ताजिए, निशान और अखाड़ों का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे रास्ते में ‘या हुसैन’ की सदाएं गूंजती रहीं। शहर के कई हिस्सों में मुस्लिम समाज के लोग बाजे-गाजे के साथ सीनाजनी और जंजीरी मातम करते नजर आए। मुहर्रम मुस्लिम समुदाय के लिए ग़म और सब्र का महीना माना जाता है। इस्लामी मान्यता के अनुसार, दस मुहर्रम को कर्बला की धरती पर पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन ने यज़ीद की फौज से लड़ते हुए शहादत दी थी। इस दिन को शहादत के दिन के रूप में याद किया जाता है।

    जुलूस को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। मेन रोड और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक की दिशा बदली गई थी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। DIG सह रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिटी एसपी अजीत कुमार, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित कई अधिकारी खुद कमान संभाले रहे। कई आखाराधारियों ने रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को सम्मानित भी किया।

    Also Read : बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    Also Read : करमा खदान हादसा में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगा 8 लाख का मुआवजा

    Also Read : टोल रोड की हालत देख भड़के अर्जुन मुंडा, बोले “जब सड़क नहीं बन रही तो टोल क्यों वसूला जा रहा है”…

    Also Read : ब्राउन शुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार…

    Muharram procession took place with peace and harmony the capital echoed with slogans of Ya Hussain - Ya Hussain या हुसैन - या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान
    Next Article गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.