Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…
    झारखंड

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih: गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत चांगोंसिंघा गांव में मुहर्रम के जुलूस के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस के दौरान निकाले जा रहे ताजिये में करंट दौड़ जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव में मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें एक बड़ा स्टील का ताजिया भी शामिल था। जैसे ही जुलूस गांव के एक रास्ते से गुजर रहा था, ताजिया अचानक 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया। तेज करंट पूरे ताजिये में फैल गया, जिससे जुलूस में शामिल लोग उसकी चपेट में आ गए।

    घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। झुलसे सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और हालात को संभालने में जुट गया। अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी
    Next Article नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.