Chaibasa : चाईबासा जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। गुरुवार सुबह चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत के कुलीतोडांग गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक महिला की पहचान गुरुवारी दोंगो, पत्नी रंगिया दोंगो के रूप में हुई है। हादसे के समय वह अपने तीन वर्षीय बेटे सुनील दोंगो, डेढ़ वर्षीय बेटे गुलशन दोंगो और भतीजी हिलरी पूर्ति के साथ घर में मौजूद थी। सुबह करीब 7 बजे उनका मिट्टी का मकान तेज बारिश के कारण भरभराकर गिर गया, जिससे सभी लोग मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। तीनों बच्चों को गंभीर हालत में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवारी की मौत हो गई। बच्चे अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया माझी जोंको मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। चक्रधरपुर पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवारी का पति मजदूरी के लिए तमिलनाडु गया हुआ है।
Also Read : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू
Also Read : PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई
Also Read : पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
Also Read : ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला
Also Read : बिहार पुलिस को मिली 618 नई गाड़ियां, CM नीतीश ने किया लोकार्पण
Also Read : भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया
Also Read : चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी
Also Read : लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी