Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आउटर रिंग रोड की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद संजय सेठ
    झारखंड

    आउटर रिंग रोड की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद संजय सेठ

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/नई दिल्ली। रांची की बढ़ती आबादी को देखते हुए आउटर रिंग रोड की मांग को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने रांची में झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरीडोर के निर्माण कार्य की स्वीकृति व निर्माण कार्य आरंभ होने की खुशी में रांची की जनता के तरफ से उनका अभिनंदन किया।

    सांसद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि देश के विकास की गति को रफ्तार देने के लिए आपने राजमार्गों के निर्माण को जो गति प्रदान की है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। इस दौरान मंत्री को दिए ज्ञापन में सांसद ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व में यहां एक रिंग रोड का निर्माण किया गया है, परंतु अब रिहायशी इलाकों के बढ़ने के कारण यह आबादी रिंग रोड तक पहुंच गई है।

    इस परिस्थिति में सांसद ने आने वाले 30 सालों को देखते हुए रांची में एक आउटर रिंग रोड की निर्माण की आवश्यकता महसूस होने की बात कही और इसके लिए पहल का आग्रह किया।

    श्री सेठ ने कहा कि जनहित में यह बहुत आवश्यक भी है ताकि राजधानी के विकास की गति को और तेज किया जा सके। यहां के नागरिकों को सुगम यातायात के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।

    उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि रांची में एक बेहतर आउटर रिंग रोड का निर्माण हो, इसके लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों को निर्देशित करने की कृपा करें ताकि रांची की जनता को आउटर रिंग रोड के रूप में एक बेहतर उपहार मिल सके। आने वाले 30 साल को देखते हुए रांची के विकास को लेकर नया आयाम लिखा जा सके। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में सकारात्मक पहल करने की बात सांसद से कही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति चुनाव में आजसू एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में करेगा अपना वोट
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में पदोन्नति पर लगाई रोक

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026
    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.