Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 4:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी, ईडी की छापेमारी के बाद से लापता है विशाल चौधरी
    झारखंड

    सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी, ईडी की छापेमारी के बाद से लापता है विशाल चौधरी

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के नजदीकी विशाल चौधरी लापता है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

    उन्होंने ट्वीट किया है, ‘जिसके यहां ईडी की छापेमारी में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित अन्य पदाधिकारी और राजनेता की लीलाओं का कारनामा उजागर हुआ वह विशाल चौधरी लापता हैं, कहीं उनकी हत्या तो नहीं हो गई ? बताया जा रहा है कि उनके साथ पत्नी भी लापता हैं। विशाल चौधरी से ईडी की टीम कई दिनों तक पूछताछ की थी, जिसमें कई अहम जानकारी मिली थी।’

    उल्लेखनीय है कि 24 मई को आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मामले में ईडी मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समेत कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से नजदीकी संबंध रखने वाले विशाल चौधरी के ठिकाने से नकद के अलावा जमीन के कागजात, बैंक पासबुक समेत अन्य दस्तावेज छापेमारी में बरामद किया था। ईडी विशाल चौधरी को पूछताछ के लिये अपने साथ ले गयी थी। विशाल चौधरी फ्रंटलाइन कंपनी के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम और विनायका ग्रुप के माध्यम से अन्य कामकाज होता था।

    विशाल चौधरी कोई भी अहम फैसला हो या ट्रांसफर-पोस्टिंग का काम हो, संचिका पहले अरगोड़ा चौक स्थित विशाल चौधरी के कार्यालय में जाती थी। फिर, विशाल डील करता था। अंतिम रूप से नाम भेजे जाने के बाद ही किसी पदाधिकारी का पदस्थापन हो पाता था। महत्वपूर्ण टेंडर भी मैनेज करने का काम विशाल करता था। इसी तरह हाल तक गृह विभाग की ट्रांसफर-पोस्टिंग में भी विशाल की चलती थी।

    उसके कार्यालय में तमाम आईपीएस, आईएएस अधिकारियों के नंबर, रिटायरमेंट की तिथि, वर्तमान पदस्थापन स्थल आदि की जानकारी थी। छापेमारी में कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिससे पता चलता है कि किसी ट्रैक मेन्यूफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को रांची के आवासीय विद्यालय में बेड सप्लाई करने का काम मिला है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : पीएलएफआई का कुख्यात कमांडर गजरा कंडीर गिरफ्तार, दो गोलियां, पर्चा और दो चंदा रसीद बरामद
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई 27 जून को

    Related Posts

    झारखंड

    पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बाउंसरों की दबंगई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 17, 2025
    झारखंड

    प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मा’रकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार अरेस्ट

    August 17, 2025
    गुमला

    भूटान में होने वाली सैफ अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की 7 बेटियों का चयन

    August 17, 2025
    Latest Posts

    पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बाउंसरों की दबंगई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 17, 2025

    प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मा’रकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार अरेस्ट

    August 17, 2025

    कठुआ आपदा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और CM से की बात, राहत कार्य जारी

    August 17, 2025

    शरीर का दर्द हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत… जानें

    August 17, 2025

    भूटान में होने वाली सैफ अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की 7 बेटियों का चयन

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.