Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 1:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»भारत रत्न के लिए नीतीश कुमार की मांग पर तेजस्वी यादव का समर्थन, सांसद गिरिराज सिंह ने उठाई थी पहल
    बिहार

    भारत रत्न के लिए नीतीश कुमार की मांग पर तेजस्वी यादव का समर्थन, सांसद गिरिराज सिंह ने उठाई थी पहल

    Kajal KumariBy Kajal KumariDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर विवाद तेज हो गया है. मोदी सरकार में मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग की थी. उनका कहना था कि नीतीश कुमार ने बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और उनके नेतृत्व में राज्य के खस्ताहाल सड़कों, स्कूलों और इमारतों को सुधारा गया है, जिसके कारण वे इस सर्वोच्च सम्मान के हकदार हैं.

    बीजेपी सांसद की इस मांग का समर्थन बिहार के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने भी किया है. पटना में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा, “बिल्कुल, उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए.”

    हालांकि, तेजस्वी यादव के पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस मांग को स्टंट बताते हुए आरोप लगाया था कि बीजेपी नेता नीतीश कुमार को लुभाने के लिए उन्हें भारत रत्न का लालच दे रहे हैं.

    यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग उठाई जा रही है. इससे पहले जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया था कि नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. उनका कहना था कि नीतीश कुमार ने बिहार जैसे पिछड़े राज्य को विकास और प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है.

    अब देखना होगा कि इस विवाद में आगे क्या निर्णय लिया जाएगा और नीतीश कुमार को भारत रत्न का सम्मान मिलेगा या नहीं.

    Also Read : 

    Begusarai MP Bihar Bihar Development Bihar Politics Bjp chief minister nitish kumar Demand for Bharat Ratna Giriraj Singh Jdu Modi government Nitish kumar political news Sanjay Jha Tejashwi Yadav गिरिराज सिंह जेडीयू तेजस्वी यादव नीतीश कुमार बिहार बिहार राजनीति बिहार विकास बीजेपी बेगूसराय सांसद भारत रत्न भारत रत्न की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मोदी सरकार राजनीति समाचारBharat Ratna संजय झा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद कोयला चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट में 3 जनवरी को सुनवाई तय
    Next Article तीसरी बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी को जलाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    Land For Job Case : लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारीज हुआ यह आवेदन

    July 30, 2025
    बिहार

    एनडीए सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुकी है : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

    July 30, 2025
    बिहार

    CM नीतीश का अचानक वाणावर दौरा, बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के साथ विकास कार्यों का लिया जायजा

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.