Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मोतीलाल ह’त्याकांड : पत्नी को छेड़ा तो दोस्तों को बुलाकर उतार दिया मौ’त के घाट
    क्राइम

    मोतीलाल ह’त्याकांड : पत्नी को छेड़ा तो दोस्तों को बुलाकर उतार दिया मौ’त के घाट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 15, 2025Updated:February 15, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोतीलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : मोतीलाल अंगारिया हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस कांड में पांच संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम विजय रौतिया, सुखलाल चेरवा, मुसुंग चेरवा उर्फ राज चेरवा, डेविया चेरवा और शंकर बोदरा बताये गये। वहीं, मुख्य आरोपी सुनील बोदरा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे दबोचने के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक बाइक जब्त की गयी है। इस बाइक का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया गया था। इस बात का खुलासा आज चाईबासा के आनंदपुर थानेदार प्रिंस कुमार ने किया।

    थानेदार ने मीडिया को बताया कि बीते 27 जनवरी को आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज इलाके के जंगल में एक शख्स की लाश मिली थी। पत्थर से वारकर उसकी हत्या की गयी थी। लाश की शिनाख्त मोतीलाल अंगारिया के तौर पर की गयी थी। करीब 25 साल का मोतीलाल अंगारिया चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सारबील इलाके का रहने वाला था। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गयी थी। तफ्तीश के दरम्यान बीते 14 फरवरी को पुलिस ने एक संदेही शख्स अनिल कोड़ा को उठा लिया। उससे पूछताछ के बाद एक-एक कर विजय रौतिया, सुखलाल चेरवा, मुसुंग चेरवा उर्फ राज चेरवा, डेविया चेरवा और शंकर बोदरा को गिरफ्तार किया गया। सभी के CDR को खंगाला गया तो 26 जनवरी को लंबी बातचीत का खुलासा हुआ। कड़ाई से पूछताछ की गयी तो सभी टूट गये अपना गुनाह कबूल कर लिया। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने खुलासा किया कि बीते 26 जनवरी की रात मोतीलाल अंगारिया सुनील बोदरा के घर घुस गया था। सुनील बोदरा का घर गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुनैना गांव में है। इल्जाम है कि वहां मोतीलाल ने सुनील बोदरा की पत्नी के साथ गलत हरकत की। प्रतिरोध करने पर हो-हुज्जत भी हुआ। इसके बाद सुनील ने फोन कर अपने कुछ दोस्तों को बुलाया और मोतीलाल के साथ मारधाड़ की। मोतीलाल का मुंह और हाथ बांधकर उसे बाइक में बिठाया और साथ ले गये। इस काम को अंजाम देने में तीन बाइक का इस्तेमाल किया गया। मोतीलाल को समीज के जंगल में ले जाया गया और पत्थर से सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। कांड में शामिल पांच लोग धरा गया, वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    Also Read : IAS पूजा सिंघल को विभाग देने पर रोक की मांग, इस दिन होगी सुनवाई

    Five accused arrested in Motilal Angaria murder case shocking revelation made किया चौंकाने वाला खुलासा मोतीलाल अंगारिया हत्याकांड में पांच सदेही धराये मोतीलाल हत्याकांड : पत्नी को छेड़ा तो दोस्तों को बुलाकर उतार दिया मौत के घाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघायलों को छोड़ मुर्गियां लूटने लगे लोग.. देखें VIDEO
    Next Article किचन में रखा ये एक समान सेहत के लिए है वरदान, जानें कैसे करें इस्तेमाल… 

    Related Posts

    क्राइम

    IIMC छात्र देवपालिक गुप्ता को रांची पुलिस ने ढूंढ निकाला, किता रेलवे स्टेशन के पास मिला डेडबॉडी

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोर्ड-निगम अपने वकील रख सकेंगे, झारखंड हाईकोर्ट ने नियमावली को ठहराया सही

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026
    आदिवासी

    झारखंड के सौरभ मुंडा की फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 27, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार टेंडर घोटाले में 7 IAS अफसरों को ED का समन, रडार पर है 7 IAS अधिकारी

    October 27, 2026
    Latest Posts

    IIMC छात्र देवपालिक गुप्ता को रांची पुलिस ने ढूंढ निकाला, किता रेलवे स्टेशन के पास मिला डेडबॉडी

    October 27, 2026

    झारखंड : बोर्ड-निगम अपने वकील रख सकेंगे, झारखंड हाईकोर्ट ने नियमावली को ठहराया सही

    October 27, 2026

    महारैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे वेणुगोपाल, दिल्ली में जुटेंगे INDIA ब्लॉक के 21 दल

    October 27, 2026

    झारखंड के सौरभ मुंडा की फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 27, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे जांच

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.