Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 8:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»“सुबह की घटना: खुले नाले में मिली लाश, प्रशासन पर उठे सवाल”
    क्राइम

    “सुबह की घटना: खुले नाले में मिली लाश, प्रशासन पर उठे सवाल”

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क:- ओडिशा के पुरी जिले के कुंभारपड़ा थाना क्षेत्र के गजपति नगर में मंगलवार सुबह एक युवक की लाश खुले नाले में तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रदीप्त चौधरी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह नाले में शव तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि यह हादसा प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है, क्योंकि खुले नालों की स्थिति पहले से ही खतरे को दावत दे रही थी।

    हादसा या हत्या? जांच हुई शुरू 

    पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रदीप्त चौधरी की मौत किस कारण से हुई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना हादसा था या फिर हत्या। जांच के दौरान यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या वह गलती से नाले में गिर गया था या फिर किसी ने मारकर फेंक दिया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

    घटना के बाद कलेक्टर का निर्देश

    इस घटना को पुरी के कलेक्टर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। यह नाला नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) का है और इसके पास अतिक्रमण पाया गया है। कलेक्टर ने कहा, “हमने नगरपालिका को निर्देश दिया है कि शहर में मौजूद सभी खुले नालों की पहचान की जाए और उन्हें जल्द से जल्द ढका जाए। साथ ही कुछ नगरपालिका की नालियां भी इस प्रक्रिया में शामिल होंगी। हम इस मुद्दे को अपनी जिम्मेदारी के रूप में देख रहे हैं और इसे प्राथमिकता से हल करेंगे।

    “घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पूरे शहर में खुले नालों को शीघ्र ढकने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन पहले से इस समस्या पर ध्यान देता, तो यह घटना शायद टाली जा सकती थी। पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और मामले में दोषियों का पता लगाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

     

    crime government janta Odisha odisha police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजब Big-Boss मे शाराब से छुटकारा पाने के लिए आये थे शाक्ति कपूर, श्रद्धा को दिये वादे का किया था पालन
    Next Article पीवी सिंधु ने की शादी, सोशल मीडिया पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025
    कारोबार

    एक्सपो उत्सव का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन, कहा- जेसीआई एक्सपो के माध्यम से अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी

    September 16, 2025
    Latest Posts

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    जमशेदपुर में ऑटो चालकों की मनमानी बनी यातायात और सुरक्षा का बड़ा संकट…

    September 16, 2025

    एक्सपो उत्सव का मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन, कहा- जेसीआई एक्सपो के माध्यम से अर्थव्यवस्था को एक नई गति मिलेगी

    September 16, 2025

    CM ने खूंटी में बार भवन का किया शिलान्यास, तीन वर्षों में सभी जिलों में निर्माण का लक्ष्य

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.