Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»30 हजार से अधिक महिलाओं के बहुरने लगे दिन, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से मिल रहा सम्मानजनक आजीविका
    झारखंड

    30 हजार से अधिक महिलाओं के बहुरने लगे दिन, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से मिल रहा सम्मानजनक आजीविका

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    महिलाओं को 2,353 लाख रूपए से अधिक मिली ऋण की धनराशि

    रांची : राज्य में हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं के दिन बहुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास का प्रतिफल है कि 20 सितंबर 2020 को शुरू हुए इस योजना के जरिए हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी 30,013 महिलाओं ने सम्मानजनक आजीविका को अपने जीवन का आधार बनाया। आज ये महिलाएं समाज में बदलाव की कहानी गढ़ दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहीं हैं।

    जागरूकता ने निभाया अहम किरदार, सरकार से मिला सहयोग

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान का शुभारंभ हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। अभियान का प्रथम चरण सितम्बर 2020 से प्रारम्भ हुआ। सर्वेक्षण के माध्यम से इस कार्य से जुड़ी महिलाओं की संख्या 15, 284 दर्ज की गई। इनके बीच जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि ये वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जुड़ अपने जीवन को नई दिशा दे सकें।

    महिलाओं को रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधनों से जोड़ा

    सरकार को इसमें सफलता मिली और 14, 243 महिलाओं को रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधनों से जोड़ा गया। इस चरण में महिलाओं के बीच ब्याज मुक्त कुल 1,424.3 लाख ऋण की सहयोग धनराशि उपलब्ध कराई गई। इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 15 नवंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक संचालित किया गया। इसमें सर्वेक्षण के माध्यम से 9, 474 महिलाएं चिन्हित हुईं। और 9, 291महिलाओं को वैकल्पिक सम्मानजनक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने में सफलता मिली।

    स्वरोजगार के लिए महिलाओं को दिया ब्याज मुक्त धनराशि

    इन्हें रोजगार के अन्य साधनों से जोड़ने के लिए 929.1 लाख ब्याज मुक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई। इस तरह दो चरण में योजना के तहत 2,353.4 लाख की धनराशि महिलाओं को स्वरोजगार हेतु दिया गया। इसके बाद भी अभियान नहीं रुका हड़िया और शराब बिक्री एवं निर्माण कार्य से जुड़ी महिलाओं को चिन्हित करने का कार्य पूरे राज्य में चलता रहा। जिसका परिणाम है कि अबतक 30,013 महिलाओं को इस योजना से जोड़ बेहतर जीवन के अवसर प्रदान करने में राज्य सरकार को सफलता प्राप्त हुई है।

    30 thousand women benefit CM hemant soren jharkhand Phulo Jhano Ashirwad Abhiyan Phulo-Jhano ranchi women women got benefit
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीआईटी मेसरा के स्थापना दिवस समारोह में बोले सीएम हेमंत- झारखंड के संस्थानों पर हमें गर्व है
    Next Article हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का सीएम हेंमत सोरेन ने किया अनावरण

    Related Posts

    जमशेदपुर

    GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी

    August 1, 2025
    झारखंड

    लव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी

    August 1, 2025
    झारखंड

    सावन में बेलपत्र की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बस से भारी मात्रा में पत्ते जब्त

    August 1, 2025
    Latest Posts

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025

    GST नोटिस से घबराए जमशेदपुर के छोटे व्यापारी, पान और फल विक्रेताओं तक को मिली चेतावनी

    August 1, 2025

    लव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी

    August 1, 2025

    सावन में बेलपत्र की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बस से भारी मात्रा में पत्ते जब्त

    August 1, 2025

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.