Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का सीएम हेंमत सोरेन ने किया अनावरण
    झारखंड

    हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का सीएम हेंमत सोरेन ने किया अनावरण

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी चेन्नई-2023 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी का अनावरण किया। साथ ही ‘‘पास द बॉल ट्रॉफी टूर’’ अभियान को भी सीएम हेमंत ने लॉन्च किया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह भी उपस्थित रहे। मैच का आयोजन चेन्नई में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक होगी।

    चेन्नई में 3 अगस्त को होगा उद्घाटन

    बता दें कि यह कार्यक्रम हीरो एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का विभिन्न शहरों में अनावरण का हिस्सा है। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, चेन्नई 2023 का उद्घाटन 3 अगस्त को होगा, जिसमें भारत, कोरिया, मलेशिया, जापान, पाकिस्तान और चीन खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

    केन्द्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ट्रॉफी का कर चुके हैं अनावरण

    बता दें, हीरो एशियन हॉकी चौंपियनशिप ट्रॉफी 2023 का गत 13 जुलाई को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में विधिवत अनावरण कर चुके हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने ‘पास द बॉल ट्रॉफी टूर’ अभियान भी लॉन्च किया था। उस कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, पद्मश्री डॉ. दिलीप कुमार तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और हॉकी इकाई के अध्यक्ष तथा मेजबान राज्य तमिलनाडु के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    भारत के कई शहरों की यात्रा करेगी ट्रॉफी

    ट्रॉफी का जिन शहरों में अनावरण होना है उनमें दिल्ली, चंडीगढ़, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, रांची, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और मेजबान शहर चेन्नई हैं। इन शहरों के अलावा ट्रॉफी भारत के कई शहरों की यात्रा करेगी। इसके बाद ट्रॉफी को तमिलनाडु राज्य के अन्य जिलों में भी ले जाया जाएगा। ‘पास द बॉल ट्रॉफी टूर’ अभियान का उद्देश्य हॉकी प्रशंसकों को आशान्वित करने और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए समर्थन बढ़ाने के लिए एक उत्साहपूर्ण वातावरण तैयार करना है।

    Asian Hockey Championship Bholanath Singh CM hemant soren CM Hemant Soren unveiled Hero Asian Hockey Championship trophy Hero Asian Hockey Championship trophy Hockey Hockey Championship jharkhand ranchi हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article30 हजार से अधिक महिलाओं के बहुरने लगे दिन, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से मिल रहा सम्मानजनक आजीविका
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेंगलुरु रवाना, विपक्षी एकता की बैठक में होंगे शामिल

    Related Posts

    झारखंड

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026
    Latest Posts

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.