Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 4:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»NIOT की नई तकनीक से समुद्र की सेहत की निगरानी, मछुआरों को मिलेगा फायदा
    टेक्नोलॉजी

    NIOT की नई तकनीक से समुद्र की सेहत की निगरानी, मछुआरों को मिलेगा फायदा

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तकनीक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (NIOT) ने एक नई तकनीक विकसित की है, जो समुद्र से डेटा इकट्ठा करने के तरीके को बदल सकती है। इस तकनीक का नाम ‘बोट-बेस्ड रियल-टाइम टोड प्रोफाइलिंग ओशन ऑब्जर्वेशन सिस्टम’ है। यह मछुआरों की साधारण नावों से समुद्र की गहराई का डेटा जुटा सकती है, जिससे समुद्र की सेहत, जलवायु परिवर्तन और बारिश की भविष्यवाणी जैसे मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी।

    कैसे काम करती है यह तकनीक?

    इस सिस्टम के जरिए मछुआरों की नावों से समुद्र की तलहटी से 350 किलोमीटर तक डेटा इकट्ठा किया जा सकता है। पहले इसके लिए बड़े शोध जहाजों या स्थिर उपकरणों की जरूरत पड़ती थी, लेकिन यह नई तकनीक कम लागत में तटीय क्षेत्रों और नदियों के मुहाने से उच्च गुणवत्ता वाला डेटा जुटा सकती है।

    तकनीक

    क्या हैं फायदे?

    NIOT के निदेशक बालाजी रामकृष्णन ने बताया कि इस स्वदेशी तकनीक से मछुआरों की नावों से रियल-टाइम डेटा मिलेगा, जिसका उपयोग जलवायु और बारिश की भविष्यवाणी में होगा। इस सिस्टम का बंगाल की खाड़ी के एननोर तट पर सफल परीक्षण हो चुका है। यह 10 से 100 मीटर की गहराई तक समुद्र में मौजूद खनिजों और जलवायु की जानकारी देता है।

    यह तकनीक बारिश के मौसम में समुद्र की लवणता (नमक की मात्रा) में बदलाव, समुद्री जीवों की स्थिति और समुद्र में कचरे की मात्रा का पता लगाने में मदद करती है। मछुआरों को इससे मछली पकड़ने के बेहतर क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी और प्रदूषण का स्तर भी पता चलेगा। कम लागत और आसान उपयोग के कारण छोटे मछुआरों को भी इसका लाभ मिलेगा।

    तकनीक

    वैज्ञानिकों का क्या कहना है?

    इस उपकरण को विकसित करने वाले वैज्ञानिक एस. मुथुकुमारवेल ने बताया, “यह पूरी तरह स्वचालित उपकरण है, जिसे नाव पर लगाकर रियल-टाइम डेटा लिया जा सकता है। यह जलवायु परिवर्तन, समुद्री जीवों के पर्यावरण और कचरे के प्रभाव को समझने में मदद करता है।” उन्होंने कहा कि यह उपकरण समुद्र में बिना जमीन छूए डेटा जुटाता है और बार-बार उपयोग के लिए उपयुक्त है।

    Also Read : देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा चलता ट्रक

    fishermen will benefit Monitoring the health of the ocean with NIOT's new technology NIOT की नई तकनीक से समुद्र की सेहत की निगरानी मछुआरों को मिलेगा फायदा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेखते ही देखते धू-धू कर जल उठा चलता ट्रक
    Next Article पाकुड़ में नशे के कारोबार पर तीखी चोट, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    IRCTC में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    October 28, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले — छठ पर्व एकता का प्रतीक, रन फॉर यूनिटी में शामिल हों

    October 26, 2025
    टेक्नोलॉजी

    Whatsapp पर डिलीट हुई चैट्स कैसे रिकवर करें… जानिए

    October 26, 2025
    Latest Posts

    देवघर पुलिस की छवि धूमिल, बैद्यनाथ मंदिर में छठव्रती के साथ धक्का-मुक्की व गालीगलौज, वीडियो वायरल

    October 28, 2025

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.