Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टालमटोल से नहीं, जीरो टॉलरेंस की नीति से खात्मा होगा आतंकवाद का: मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    टालमटोल से नहीं, जीरो टॉलरेंस की नीति से खात्मा होगा आतंकवाद का: मोदी

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा करार देते हुए इसे जड़ से मिटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से टालमटोल का रवैया छोड़कर इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया।

    श्री मोदी ने आज यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आयोजित तीसरे ’आतंकवाद के लिए कोई धन नहीं’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि भारत दशकों से इस समस्या का सामना कर रहा है और लेकिन उसने दृढ़ प्रतिज्ञा ली है कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाएगा वह चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का भारत में होने का अपना महत्व है क्योंकि भारत उस समय से आतंकवाद को झेल रहा है जब अधिकतर देशों ने इसको नजरअंदाज कर रखा था।

    आतंकवाद को समूची मानवता के लिए खतरा करार देते हुए श्री मोदी ने कहा कि इसका गरीब लोगों और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है और लोगों की आजीविका समाप्त हो जाती है। आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए इसकी धन आपूर्ति के स्रोतों का पता लगाकर उन पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है।इसके लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ देश अच्छे और बुरे आतंकवाद की बात करके परोक्ष रूप से इसका समर्थन करते हैं जो पूरी तरह अनुचित है। पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुछ देश विदेश नीति के तहत आतंकवाद का समर्थन करते हैं और इन संगठनों को वैचारिक तथा राजनीतिक समर्थन देते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सभी तरह के आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुट होना होगा और आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों तथा संगठनों को भी अलग-थलग करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद से अगर-मगर या टालमटोल की नीति से नहीं निपटा जा सकता और इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाया जाना बहुत जरूरी है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बदलते समय के साथ आतंकवाद के आयाम भी बदल रहे हैं और अब यह चुनौती काफी बड़ी हो गई है।उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी वैश्विक सहयोग और एकजुटता दिखाते हुए प्रौद्योगिकी के बल पर ही इससे निपटना होगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आतंकवादी संगठनों को की जा रही धन आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए प्रौद्योगिकी का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने कहा,“ यदि अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुट होकर आतंकवाद को होने वाली धन की आपूर्ति पर अंकुश के लिए ट्रैक, ट्रेस एंड टैकल की नीति अपनाता है तो इस पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।”

    प्रधानमंत्री ने आतंकवाद की रीढ़ को तोड़ने के लिए संगठित अपराध और कट्टरपंथ विचारधारा को समाप्त करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी विचारों को समर्थन देने वाले देशों को भी अलग-थलग किया जाना चाहिए।

    श्री मोदी ने कहा कि भारत में आतंकवाद के कारण हजारों जानें गई हैं लेकिन देश ने इस चुनौती का बड़ी बहादुरी के साथ सामना किया है। देश का दृढ़ संकल्प है कि जब तक आतंकवाद का खात्मा नहीं हो जाता वह चैन से नहीं बैठेगा।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकराई, चालक और खलासी की मौत
    Next Article अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने रचा इतिहास, देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम एस श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Latest Posts

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.