Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मोदी ने की देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरुआत, ख़ुद भरी उड़ान
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी ने की देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरुआत, ख़ुद भरी उड़ान

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    केवड़िया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने गृह राज्य गुजरात के नर्मदा ज़िले में केवड़िया, जहाँ दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी स्थित है, से अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट के बीच उड़ान भर कर देश की पहली सी प्लेन सेवा की विधिवत शुरुआत की।
    श्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 वी जयंती पर उनकी 182 मीटर ऊँची प्रतिमा पर पुष्पांजलि और मनोहारी एकता परेड का निरीक्षण करने के बाद यहां तालाब संख्या 3 स्थित वोटर ऐरोड्रोम से उड़ान भर कर इस सेवा की शुरुआत की। जब वह पहाड़ियों से घिरे इस जलीय हवाई अड्डे पर विमान में सवार होने वाले थे उससे पहले उन्हें चालक दल के एक सदस्य ने आपातकालीन सुरक्षा सम्बंधी जानकारी दी और उन्होंने इसे ग़ौर से सुना।
    इस सेवा के लिए निजी उड्डयन सेवा प्रदाता कम्पनी स्पाइस जेट 19 सीटों वाले एक विमान का इस्तेमाल कर रही है जिसमें शुरुआत में 12 सीटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह केवड़िया और अहमदाबाद के बीच की लगभग 200 किमी की दूरी सड़क मार्ग के क़रीब 4 घंटे की बजाय मात्र 45 मिनट में तय करेगी। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत शुरू होने वाली इस योजना के लिए इसी साल जुलाई में केंद्र, राज्य और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ था।
    स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी और और अहमदाबाद के साबरमती नदी रिवरफ्रंट दोनो श्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट रहे हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार शुरुआत में दोनो के बीच इस सी प्लेन सेवा के दो दैनिक फेरे रखने की योजना है। किराया एक तरफ़ से प्रति व्यक्ति 1500 रुपए होगा। पानी और ज़मीन दोनो से उड़ान भरने में सक्षम इस विमान को कनाडा में बनाया गया है और इसे स्पाइस जेट मालदीव से ख़रीद कर यहां लायी है। आम विमान की तुलना में काफ़ी नीचे उड़ने वाले इस विमान का वज़न 3377 किलो है और यह 5570 किलो वज़न उठा सकता है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार चुनाव : 2005 के पहले तक कुछ लोग केवल अपने परिवार के विकास में लगे थे : नीतीश
    Next Article पलामू में हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.