Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार की खुशहाली के लिए मोदी और नीतीश सरकार ने मिलकर काम किया : राजनाथ
    बिहार

    बिहार की खुशहाली के लिए मोदी और नीतीश सरकार ने मिलकर काम किया : राजनाथ

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की तरक्की और खुशहाली के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर काम किया है और अगले पांच साल के लिए केन्द्र पूरा सहयोग करेगा।

    श्री सिंह ने बुधवार को जिले के ताड़र में कहलगांव क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पवन यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से इस प्रदेश ने हर क्षेत्र में विकास किया है और इससे आम जनता खुशहाली की जिंदगी जी रही है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप यहां की डबल इंजन की सरकार काम करने में पीछे नहीं हटी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में रहनेवाले हर गरीब को पक्का मकान होना चाहिए और इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी को मकान दिया है। यदि किसी को मकान नहीं मिल सका है तो 2022 के अंत तक सभी लोगों को पक्का मकान मिल जाएगा।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि देश में पहली बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू करते हुए दिल्ली से सीधे किसानों के खातों में छह हजार रुपये भेजे गए। इसी तरह गरीब लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है क्योंकि प्रधानमंत्री का मानना है कि अमीर तो पैसे के बल पर इलाज करा लेते हैं लेकिन उन गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है।

    श्री सिंह ने कहा, “देश के किसी राजनेता ने कहा था कि दिल्ली से 100 पैसे गांवों में भेजता हूं लेकिन केवल 16 पैसा गांव तक पहुंच पाता है। लेकिन, हमने ऐसी व्यवस्था के खात्मे के लिए देश के हर व्यक्ति के खाते में सीधे पैसा भेजने का काम किया है। आने वाले समय में ऐसा एक भी परिवार नहीं बचेगा, जिसके बैंक खाते नहीं खुले होगे।”

    इस मौके पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केन्द्र एवं बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारें आमजनों के हितों के लिए कई योजनाएं संचालित की है। इससे आज यह प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजग उम्मीदवारों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है और इस बार फिर से बिहार में राजग की सरकार बनेगी।

    Bihar news Election Latest news Rajnath singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को किया तलब, कोरोना को लेकर फैल रहे भ्रम की ली जानकारी
    Next Article नीतीश ने वोट के लिए जातिवाद को दिया बढ़ावा, फिर मुख्यमंत्री बने तो और बदहाल होगा बिहार : चिराग

    Related Posts

    बिहार

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025
    बिहार

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025
    बिहार

    7 अगस्त को दरभंगा में लगेगा जॉब कैंप, 12वीं पास युवा कर सकते हैं अप्लाई

    August 3, 2025
    Latest Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.