Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारी का अभ्यास
    चाईबासा

    चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारी का अभ्यास

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2025Updated:October 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चक्रधरपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa :  चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जैसे ही सायरन बजा, स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और धुएं के गुब्बारे दिखने लगे। हालांकि यह असली दुर्घटना नहीं थी, बल्कि रेलवे की आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई की तैयारी को परखने के लिए यह अभ्यास था।

    इस मॉक ड्रिल में एक ट्रेन हादसे का नाटक किया गया, जिसमें पांच यात्रियों की मौत और आठ के घायल होने का दृश्य बनाया गया। घायलों में एक को गंभीर हालत में दिखाया गया। यात्रियों को ट्रेन की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया और अस्थाई मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया।

    इस अभ्यास का मुख्य मकसद आपातकालीन समय में रेलवे की प्रतिक्रिया क्षमता जांचना और लोगों को सतर्क करना था। इस ड्रिल में रेलवे की सिविल डिफेंस टीम, एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, साथ ही रेलवे के रनिंग, इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, मेडिकल और कॉमर्शियल विभाग के कर्मचारी शामिल हुए।

    डीआरएम तरुण हुरिया और एडीआरएम विनय हेंब्रम समेत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और पूरे अभ्यास की निगरानी की। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस तरह के अभ्यास यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए बेहद जरूरी हैं।

    Also Read : त्योहारी सीजन में बिहार आने वाली फ्लाइट के किराए आसमान छू रहे, ट्रेनों में भी सीटें फुल

    Also Read :  मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नहीं होने पर भी 12 दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान: चुनाव आयोग

    Also Read :  जमशेदपुर के इस इलाके में हवाई फा’यरिंग

    Also Read :  चंपाई सोरेन का राज्य सरकार पर हमला, कहा- “गरीबों की जान की कीमत लगा रही है बेशर्म सरकार”

    Also Read :  PAN कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर: नए नियम लागू, नहीं मानी शर्तें तो भरना पड़ सकता है ₹10,000 जुर्माना

    आपदा प्रबंधन आपातकालीन तैयारी एनडीआरएफ चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन झारखंड ट्रेन हादसा प्राथमिक चिकित्सा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मॉक ड्रिल यात्रियों की सुरक्षा रेलवे अधिकारी रेलवे अभ्यास रेलवे घटना रेलवे सुरक्षा सिविल डिफेंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleत्योहारी सीजन में बिहार आने वाली फ्लाइट के किराए आसमान छू रहे, ट्रेनों में भी सीटें फुल
    Next Article रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन में, मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक जांच…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.