Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पोस्टमार्टम में देरी पर सड़क पर उतरे विधायक प्रदीप प्रसाद, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
    झारखंड

    पोस्टमार्टम में देरी पर सड़क पर उतरे विधायक प्रदीप प्रसाद, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधायक प्रदीप प्रसाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी को लेकर शनिवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अपने समर्थकों और मृतक के परिजनों के साथ अस्पताल गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।

    रामनवमी जुलूस के दौरान हुई थी हत्या

    दरअसल, बीती रात रामनवमी जुलूस के दौरान कटकमसांडी प्रखंड के गोदखर गांव निवासी राम कुमार साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था।

    डॉक्टर के इंतजार में घंटों पड़े रहे परिजन

    परिजनों का आरोप है कि सुबह 9 बजे डॉक्टर आने वाले थे, लेकिन दो घंटे तक कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। इसी बात से नाराज होकर विधायक प्रदीप प्रसाद भड़क गए और सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद समय पर पोस्टमार्टम नहीं किया गया।

    पोस्टमार्टम के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

    धरने के दौरान विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम करने के बदले मृतक के परिजनों से पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है और गरीबों को हर कदम पर परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    अस्पताल की व्यवस्था पर विधायक का हमला

    विधायक ने कहा कि बड़े अधिकारी सिर्फ बयान देने आते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदलती। डॉक्टर समय पर नहीं मिलते और इलाज भी पैसे के आधार पर होता है। उन्होंने इस पूरी व्यवस्था को सुधारने की मांग की।

    अधीक्षक ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

    मामले की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुकूलन पूर्ति मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के देर से आने की जांच की जाएगी और उन पर कार्रवाई होगी। साथ ही पैसे मांगने के आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    धरना खत्म, पोस्टमार्टम शुरू

    अधीक्षक के आश्वासन के बाद विधायक ने धरना समाप्त किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। घटना के बाद गोदखर गांव में शोक और तनाव का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    Also Read : दुमका में प्राइवेट स्कूलों पर डीसी ने कसा नकेल, मनमानी फीस बढ़ाने पर होगी कार्रवाई

    Breaking news Jharkhand Hazaribagh news Health System Jharkhand Hospital Mismanagement Jharkhand news Katkamsandi News Latest news Law and Order Jharkhand Local News Jharkhand Medical Negligence Murder Case Jharkhand police investigation Postmortem Delay Pradeep Prasad MLA Protest News Ram Navami Incident SBMCH Hazaribagh Sheikh Bhikhari Medical College Today News Trending
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में प्राइवेट स्कूलों पर डीसी ने कसा नकेल, मनमानी फीस बढ़ाने पर होगी कार्रवाई
    Next Article खेतको हादसे के बाद हरकत में प्रशासन, डीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC घोटाला: अभय तिवारी के भाई-भाभी से CID पूछताछ, JSSC सचिव भी जांच के घेरे में

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.