Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मंत्री और सचिव भी दोषी हैं बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के : सरयू राय
    झारखंड

    मंत्री और सचिव भी दोषी हैं बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के : सरयू राय

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read29
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्लड बैंक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  विधायक सरयू राय ने चाईबासा ब्लड बैंक में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना को राज्य स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि केवल सिविल सर्जन का निलंबन इस अमानवीय घटना की जवाबदेही तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और सचिवालय दोनों जिम्मेदार हैं।

    विधायक राय ने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से स्पष्टीकरण लिया जाना चाहिए कि अब तक राष्ट्रीय रक्त नीति (National Blood Policy) को झारखंड में लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के किसी भी सरकारी ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली इस नीति के मानकों पर खरी नहीं उतरती।

    उन्होंने याद दिलाया कि विधानसभा में 11 मार्च 2022 को उनके एक प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया था कि राज्य में रक्त संग्रह की बुनियादी शर्तों का भी पालन नहीं हो रहा है। उस समय सरकार ने सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यहां तक कि जिन अस्पतालों ने रक्त संग्रह अभियान नहीं चलाया, उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    राय ने बताया कि राज्य के 24 जिलों के सदर अस्पतालों में से केवल रांची सदर अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट कार्यरत है, जबकि रिम्स (रांची) और एमजीएम (जमशेदपुर) में भी यह सुविधा उपलब्ध है। शेष 23 जिलों में यह यूनिट अब तक स्थापित नहीं की गई है। इसके कारण रक्त से प्लेटलेट्स, आरबीसी और प्लाज्मा अलग करने की सुविधा वहां उपलब्ध नहीं है।

     

     

    एचआईवी संक्रमित रक्त एमजीएम जमशेदपुर चाईबासा ब्लड बैंक झारखंड समाचार झारखंड स्वास्थ्य विभाग थैलेसीमिया पीड़ित ब्लड सेपरेशन यूनिट रांची सदर अस्पताल राष्ट्रीय रक्त नीति रिम्स सरयू राय स्वास्थ्य लापरवाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में ब्राउन शुगर बेचते तस्कर गिरफ्तार, 12 ग्राम ड्रग्स जब्त
    Next Article चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.