Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तूफान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मौसम विभाग, रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवाती तूफान “मोंथा” के प्रभाव से रांची जिले में 30 अक्टूबर तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। संभावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुए रांची नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। निगम प्रशासन ने शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी शाखाओं को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

    स्वच्छता शाखा को मिले विशेष निर्देश

    भारी वर्षा से संभावित जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया है। साथ ही, सभी सुपर सकर मशीन और डी-सिल्टिंग मशीन को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। निगम क्षेत्र की सभी प्रमुख, सहायक और छोटी-बड़ी नालियों की सफाई अभियान भी लगातार जारी है ताकि पानी की निकासी में किसी तरह की रुकावट न हो।

    हॉर्टिकल्चर शाखा भी सतर्क

    तेज हवा या वर्षा के दौरान पेड़ गिरने की संभावना को देखते हुए हॉर्टिकल्चर शाखा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर के किसी भी हिस्से में पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर सड़क से पेड़ हटाएगी, जिससे यातायात बाधित न हो।

    कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय, हेल्पलाइन नंबर जारी

    नगर निगम ने आपात स्थिति में त्वरित मदद के लिए कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। नागरिक किसी भी समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं।

    नागरिकों से अपील

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान निचले इलाकों, नदियों, जलाशयों और नालों के पास न जाएं। साथ ही, वज्रपात से बचने के लिए खुले मैदान, ऊंचे पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से परहेज करें। नगर निगम प्रशासन ने कहा है कि मौसम की हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    Also Read : गुमला में ब्राउन शुगर बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, 12 ग्राम ड्रग्स जब्त

    issued helpline number Ranchi Municipal Corporation on alert mode regarding cyclonic storm 'Montha' चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर अलर्ट मोड में रांची नगर निगम जारी किया हेल्पलाइन नंबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री और सचिव भी दोषी हैं बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के : सरयू राय
    Next Article धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.