Dumka : बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग मंत्री संजय कुमार सिंह और लोजपा के महुआ विधायक रामविलास शनिवार को दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। अपने समर्थकों के साथ उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और नववर्ष में लोगों की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। मंत्री संजय कुमार सिंह ने विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा की और वैदिक आरती में भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर के पंडा और पुरोहितों ने मंत्री और विधायक का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।
पूजा-अर्चना के बाद मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने बाबा फौजदारी और जगत जननी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा स्थापित लोकतंत्र की मिसाल का जिक्र करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व गुरु बनाने के संकल्प का संदेश है। पूजा-अर्चना और मंदिर भ्रमण के दौरान मंत्री और विधायक ने लोगों से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।
Also Read : DC ने आईएएस प्रशिक्षुओं को दी विदाई, साझा किए प्रशासनिक अनुभव


