Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मंत्री ने कहा- झारखंड में बुनियादी बदलाव लाने का प्रयास करेगा राज्य सरकार
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री ने कहा- झारखंड में बुनियादी बदलाव लाने का प्रयास करेगा राज्य सरकार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: नववर्ष 2025 के अवसर पर झारखंड के नगर विकास, आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन-कला और युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार ने विशेष बातचीत में झारखंड के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा से बात करते हुए उन्होंने राज्य में सुशासन और विकास के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की.

    मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए जनता को उनका जन प्रतिनिधित्व का अधिकार देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “तमाम अड़चनों को दूर कर निकाय चुनाव की दिशा में कदम बढ़ाएंगे. शहरी क्षेत्रों में जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना और सुशासन का प्रशासन दिलाना सरकार की प्राथमिकता है.”

    झारखंड में दिखेगा बुनियादी बदलाव

    मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा, “पिछले 24 वर्षों में जनता की अपेक्षाओं का आंशिक रूप से ही समाधान हो पाया था. अबुआ राज का सपना साकार करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है. हमें पूरी उम्मीद है कि इस वर्ष में ही झारखंड के पुराने स्वरूप और वर्तमान स्वरूप में बुनियादी अंतर दिखेगा.”

    नेशनल इंडिकेटर में सुधरेगा झारखंड का रैंक

    मंत्री सुदिव्य ने कहा कि झारखंड को राष्ट्रीय सूचकांक में बेहतर रैंक दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि “समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने जो जवाबदेही सौंपी है, उसमें गुणात्मक परिवर्तन लाने की कोशिश की जाएगी.”

    उच्च शिक्षा के क्षेत्र में होगा सुधार

    झारखंड में उच्च और तकनीकी शिक्षा के विकास पर जोर देते हुए मंत्री सुदिव्य ने कहा कि राज्य के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, “गिरिडीह में सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज और आरके महिला महाविद्यालय के विस्तारित कैंपस की आधारशिला रखी गई है. बतौर मंत्री, मेरी प्राथमिकता अब पूरे राज्य की योजनाओं को सफल बनाना है.” उन्होंने भरोसा दिलाया कि गिरिडीह के बच्चों को अपने जिले में जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी की सुविधाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में लगने वाले समय को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

    सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा

    मंत्री ने कहा कि झारखंड में सुशासन सुनिश्चित करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है. “हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

    झारखंड की जनता के लिए विकास की नई उम्मीदें

    नववर्ष के साथ झारखंड सरकार ने जनता को विकास की नई उम्मीदें दी हैं. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य को सुशासन और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

    उच्च शिक्षा गिरिडीह गिरिडीह विश्वविद्यालय झारखंड झारखंड विकास झारखंड सरकार तकनीकी शिक्षा निकाय चुनाव पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार युवा कार्य विभाग योजनाएं राष्ट्रीय सूचकांक विकास समाज के अंतिम व्यक्ति सरकार की प्रतिबद्धता सुदिव्य कुमार सुशासन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत आईजी को बैच लगाकर किया गया सम्मानित
    Next Article नए साल के मौके पर जामताड़ा में जश्न, पिकनिक स्पॉट और मंदिरों में उमड़ी भीड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.