Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 12:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की जल जीवन मिशन की शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की जल जीवन मिशन की शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के पेयजल-स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जल जीवन मिशन और राष्ट्रीय स्तरीय जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आईईसी पोस्टर का विमोचन किया गया, साथ ही जन जागरूकता मिशन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में पेयजल-स्वच्छता विभाग के सचिव, अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता, विभाग के अन्य अभियंता, अधिकारियों के अलावा यूनिसेफ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    पेयजल-स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जल जीवन मिशन जन जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया। रथ 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक राज्य के सभी जिले, गांव और कस्बे में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगा। राज्य सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2024 तक हर घर में नल का जल मिले। यूनिसेफ और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में इस योजना का शुभारंभ किया गया है।

    मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में पुराने जलमीनार बंद पड़े हैं। उसको भी जल्द से जल्द चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को सिर्फ चालू कर देने से ही नहीं होगा, बल्कि इसे अमलीजामा पहनाने के लिए गांव के युवा, पंचायत के मुखिया, जलसहिया और गांव के तमाम लोगों को आगे आकर ध्यान देना होगा। मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यूनिसेफ हर तरह की क्षेत्र में काम करती है और उसी की ओर से जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जो भी जलमीनार बनाए जा रहे हैं। उसके रखरखाव के लिए युवाओं को आगे आना होगा, तब जाकर हर घर को नल से जल मिल पाएगा। 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक गांव और कस्बों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा कि किस तरीके से जल का संरक्षण किया जा सकता है और किस तरह से जल लोगों के घर तक पहुंचेगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेलाः लड़की के साथ ईंटा भट्ठा पहुंचे कैब चालक पर लोगों ने किया हमला, पीटकर किया लहूलुहान
    Next Article Hathras Gangrape Case : राहुल गांधी बोले- पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    नेतरहाट स्कूल मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, प्रशासनिक अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

     भारत-दक्षिण कोरिया की ऐतिहासिक डील!  50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर

    April 20, 2026
    झारखंड

    ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    April 20, 2026
    Latest Posts

    नेतरहाट स्कूल मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, प्रशासनिक अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

    April 20, 2026

    गांधी मैदान में 10 हजार महिलाओं का प्रदर्शन, जंजीरों में पहुंचीं महिलाएं, CM सम्राट के आते ही सभा से निकलीं

    April 20, 2026

     भारत-दक्षिण कोरिया की ऐतिहासिक डील!  50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर नजर

    April 20, 2026

    सोना-चांदी में तेजी जारी, चांदी ₹2.51 लाख और सोना ₹1.52 लाख पर

    April 20, 2026

    ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.