Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मंत्री हफीज़ुल हसन ने झारखंड तंजीम के नए कार्यालय का किया उद्घाटन, बोले- आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ
    झारखंड

    मंत्री हफीज़ुल हसन ने झारखंड तंजीम के नए कार्यालय का किया उद्घाटन, बोले- आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2025Updated:December 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के मेन रोड स्थित गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स, कैपिटल हिल होटल के पास आज झारखंड तंजीम के केंद्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीज़ुल हसन अंसारी मौजूद रहे और उन्होंने विधिवत फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

    उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में मंत्री हफीज़ुल हसन अंसारी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड तंजीम आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संगठन हमेशा से जनसेवा में सक्रिय रहा है और मेन रोड जैसे प्रमुख स्थान पर कार्यालय खुलने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड तंजीम सामाजिक सरोकारों, गरीबों की मदद और कल्याणकारी गतिविधियों में वर्षों से जुड़ा हुआ है, और नए कार्यालय के माध्यम से इन सेवाओं का दायरा और व्यापक होगा।

    कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि संगठन लगभग 25 वर्षों से गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े वर्ग और वंचित लोगों की समस्याओं को उठाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि नए केंद्रीय कार्यालय के जरिए सामाजिक गतिविधियों में विस्तार होगा, जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचेगी, शैक्षिक परामर्श और रोजगार संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, और विधवा, दिव्यांग और गरीब परिवारों तक सेवाएं और प्रभावी रूप से पहुँच सकेंगी। शमशेर आलम ने इसे संगठन और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

    उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। डॉ. मजीद आलम, अधिवक्ता अल्लम साहब, प्रो. परवेज़ हसन, हाजी मोख्तार अहमद, जय सिंह यादव, दीपक ओझा, इबरार अहमद, शाहिद अय्यूबी, हाजी तनवीर, फ़हीम अहमद, प्रवीण कछप, अशीष पूर्ति, कमरुल हक, ऐनुल हक, अशरफ़ अंसारी, फ़िरोज़ अहमद, हाजी फ़िरोज़, अयूब रज़ा, मेराज गद्दी, सैफुल हक, तनवीर अहमद, नदीम खान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    समारोह के बाद भविष्य की योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक जन-संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों को संगठन की आगामी गतिविधियों और सेवाओं के बारे में बताया गया।

     

    मंत्री हफीज़ुल हसन अंसारी रहे मुख्य अतिथि रांची में झारखंड तंजीम के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, चार अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 08 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.