Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीसीएल की बैठक में खनन सुरक्षा और मशीनों के रखरखाव पर चर्चा
    झारखंड

    सीसीएल की बैठक में खनन सुरक्षा और मशीनों के रखरखाव पर चर्चा

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: सीसीएल (कोल इंडिया लिमिटेड) के स्तरीय उत्खनन विभाग की समन्वय बैठक ढोरी एरिया के चपरी गेस्ट हाउस में आयोजित की गई. बैठक में रांची मुख्यालय से आए अधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनरल मैनेजर (जीएम) और विभागीय अधिकारियों ने खदानों को सुरक्षित रूप से संचालित करने, अनावश्यक खर्च को कम करने और मशीनों के रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. सीसीएल मुख्यालय, रांची के जीएम उत्खनन सुबोध कुमार ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में कोयला उत्पादन के संबंध में सभी परियोजनाओं में कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बेवजह खर्च को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया, खासकर पिछले एक महीने में 11 माइंस एसडीसी (डीजल खपत) पर किए गए काम को देखते हुए. सुबोध कुमार ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने खदानों में एसडीसी के उपयोग को बढ़ाएं और यह सुनिश्चित करें कि जिन गाड़ियों पर खर्च किया जा रहा है, वे कितनी उपयोगी साबित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि अब सिस्टम हाईटेक हो गया है, और अधिकारियों को हर चीज की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजनी होगी, अन्यथा विजिलेंस जांच का सामना करना पड़ सकता है. बैठक में अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे और खनन के क्षेत्र में सुधार के उपायों पर चर्चा की. उपस्थित अधिकारियों में ढोरी जीएम रंजय सिन्हा, स्टाफ ऑफिसर यूके पासवान और पीई दास शामिल थे.

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुलाम अहमद मीर रांची पहुंचे, कहा- 19 के बाद पहली सूची जारी करेगी कांग्रेस
    Next Article रेलवे ने बदला रिजर्वेशन नियम, अब 60 दिन पहले शुरू होगी टिकटों की बुकिंग

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.