Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 3:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डुमरी विधानसभा उपचुनाव में होगा ‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ का मिनी दंगल
    झारखंड

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव में होगा ‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ का मिनी दंगल

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में ‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ का पहला दंगल डुमरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में खेला जाएगा। हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे जगरनाथ महतो विधानसभा में डुमरी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। बीते 6 अप्रैल को उनका निधन हो जाने की वजह से इस सीट पर उपचुनाव होना है। उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग इसी महीने तारीख का ऐलान कर देगा। इसे लेकर मुकाबले का फील्ड सजने लगा है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्रिमंडल में शामिल कर पहला दांव चल दिया है। बेबी देवी को मंत्री बनाने के साथ ही तय हो गया है कि राज्य के सत्ताधारी गठबंधन की उम्मीदवार वही होंगी। उनका सीधा मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी के साथ होगा। एनडीए के प्रत्याशी का चेहरा अभी सामने नहीं आया है। यह प्रत्याशी भाजपा या आजसू पार्टी में से किसी एक का होगा।

    इस बात की ज्यादा संभावना है कि एनडीए आजसू पार्टी के प्रत्याशी पर ही दांव लगाएगा, क्योंकि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में इस पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा था। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही थी। उस चुनाव में भाजपा और आजसू के रास्ते अलग-अलग हो जाने के कारण एनडीए की छतरी में छेद हो गई थी। इससे दोनों को नुकसान हुआ और अब वह फिर से एक छतरी के नीचे हैं।

    दिल्ली में पीएम मोदी की अगुवाई में मंगलवार को हुई मीटिंग में आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो भी शामिल हुए। पीएम मोदी के साथ सुदेश महतो की गर्मजोशी भरी मुलाकात की सामने आई तस्वीर इस बात की तस्दीक कर रही है कि इस बार राज्य में दोनों पार्टियां एकजुट होकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। देश में ‘इंडिया’ बनाम ‘एनडीए’ के लिए जिस तरह की मोर्चेबंदी हो रही है, उसकी एक छोटी सी झांकी डुमरी के इस मिनी दंगल में भी दिखेगी।

    झारखंड में “इंडिया” की कमान स्वाभाविक तौर पर झामुमो के कार्यकारी प्रमुख हेमंत सोरेन के हाथ में होगी, जबकि दूसरी तरफ यहां एनडीए के सेनापति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी होंगे। डुमरी की लड़ाई में इन दोनों खेमों के सेनापतियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी। झामुमो के जगरनाथ महतो ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार चुनावों में लगातार जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में जगरनाथ महतो को 71,128 वोट मिले थे, जबकि 36,840 वोटों के साथ आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी दूसरे स्थान पर थीं। भाजपा के प्रदीप साहू 36,013 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

    जाहिर है, इस बार उपचुनाव में भाजपा और आजसू की एका होने पर झामुमो प्रत्याशी को तगड़ी टक्कर मिलेगी। झारखंड में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद से अब तक पांच उपचुनाव हो चुके हैं। दुमका, मधुपुर, बेरमो, मांडर और रामगढ़ सीटों पर अलग-अलग वजहों से हुए उपचुनाव में झामुमो की अगुवाई वाले सत्ताधारी गठबंधन ने चार बार जीत दर्ज की। सिर्फ एक सीट रामगढ़ का परिणाम, सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ गया। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी को एनडीए (आजसू) प्रत्याशी के सामने शिकस्त खानी पड़ी।

    चूंकि 2024 के लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासी माहौल बनना शुरू हो गया है, तो झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ के सेनापति हेमंत सोरेन उसके पहले होनेवाले इस उपचुनाव की चुनौतियों को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाने के साथ उनकी उम्मीदवारी तय कर दी है। इसके बाद वह एक हफ्ते के भीतर दो बार डुमरी क्षेत्र में कार्यक्रम कर चुके हैं।

    सीएम के तौर पर क्षेत्र को चुनावी सौगात देने में भी वह पीछे नहीं हैं। जनसभा में जगरनाथ महतो के नाम पर डिग्री क़ॉलेज स्थापित करने का वादा कर चुके हैं। बुधवार को डुमरी में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियां बांटीं।

    दूसरी तरफ एनडीए ने भी इस चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आजसू पार्टी के नेता-कार्यकर्ता इलाके में जनसंपर्क साध रहे हैं। चुनावी रणनीति को लेकर जल्द ही भाजपा और आजसू के नेता एक साथ बैठने वाले हैं।

    #Poltical News Dumri assembly by-election Election Commission Hemant Soren India jharkhand NDA The first battle of 'India' versus 'NDA'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : अलग-अलग इलाके से दो शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article कोलंबिया में हादसे का शिकार हुआ विमान, 5 नेता समेत एक पायलट की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    द्वितीय शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, 140 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    June 15, 2025
    झारखंड

    भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया पर सीधे शिकायत भेजें लोग : मंत्री दीपक बिरुआ

    June 15, 2025
    झारखंड

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, कहा – केंद्रीय उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

    June 15, 2025
    Latest Posts

    द्वितीय शूटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, 140 प्रतिभागियों ने लिया भाग

    June 15, 2025

    गिरफ्तार युवक की अस्पताल में मौ’त, परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

    June 15, 2025

    भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया पर सीधे शिकायत भेजें लोग : मंत्री दीपक बिरुआ

    June 15, 2025

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, कहा – केंद्रीय उड्डयन मंत्री दें इस्तीफा

    June 15, 2025

    जनता 20 साल पुरानी सरकार को नहीं चाहती है, अब गाड़ी बदलने की बारी है : तेजस्वी यादव

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.