रांची : अलग-अलग इलाके से दो शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रांची। रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार दो शव सुबह मिले हैं। पहला शव लालपुर थाना क्षेत्र के जेल चौक से मिला है। वहीं दूसरा शव गोंदा थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। लालपुर थाना क्षेत्र के शव की पहचान छोटू वर्मा के रूप में हुई है।

दूसरा शव कांके डैम से बरामद हुआ है। सुबह मछुआरे ने कांके डैम में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद गोंदा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से शव को बाहर निकाला और पहचान की गई। मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में की गई है। फिलहाल गोंदा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।