Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»करोड़पति महिला ने डॉल्फिन से रचाई शादी, अब ‘पति’ की मौत के बाद जी रही विधवा की जिंदगी
    Uncategorized

    करोड़पति महिला ने डॉल्फिन से रचाई शादी, अब ‘पति’ की मौत के बाद जी रही विधवा की जिंदगी

    Team JoharBy Team JoharJune 25, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आज के समय में प्यार में धोखा आम बात है. लोग पलक झपकते ही धोखा देने में पीछे नहीं हटते. दिल टूटने की इन कहानियों और घटनाओं की ही वजह से कई लोग अब ऐसे रिश्तों को प्रेफरेंस देते हैं जहां धोखे की गुंजाईश नहीं होती है. इन दिनों ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां लोग खुद से ही शादी कर लेते हैं. साथ ही कुछ डॉल्स से भी शादी कर लेते हैं.

    इसी लिस्ट में आता है ब्रिटेन की शेरोन का नाम. शेरोन ने इंसान की जगह डॉल्फिन से प्यार किया और उसी से शादी भी की. अब पति की मौत के बाद वो एक विधवा की जिंदगी जी रही हैं. 26 साल की शेरोन ने जब सबसे पहले अपने पति सिंडी को देखा तभी उसे अहसास हो गया था कि वो उससे प्यार करती है और उसी के साथ जिंदगी बिताना चाहती है. शेरोन का प्यार सिंडी ब्रिटेन नहीं, इजरायल में रहता था.

    सिर्फ सिंडी से मिलने के लिए शेरोन ने कई बार इजरायल के चक्कर काटे. इसके बाद 16 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस में रहने के बाद आखिरकार कुछ चुने हुए लोगों के सामने शेरोन ने सिंडी से शादी कर ली. अपनी शादी शेरोन ने बाकायदा वेडिंग गाउन पहना था. साथ ही शादी के बाद शेरोन ने आई लव यू कहकर अपने प्यार की मुहर किस के तौर पर सिंडी को दी थी.

    दुनियाभर में हुई शादी की चर्चा

    एक डॉल्फिन से शादी की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. अपनी शादी के दिन शेरोन काफी खूबसूरत दिख रही थीं. डॉल्फिन सिंडी भी इस शादी से खुश लग रहा था. दोनों ने दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया. इस शादी के बाद शेरोन ने कहा था कि डॉल्फिन से शादी करना उनकी ठरक नहीं थी. वो उससे प्यार करती हैं और जरुरी नहीं कि प्यार मर्द से हो. ये तो किसी से भी हो सकता है. उसे सिंडी से हुआ और अब वो उसके साथ काफी खुश है.

    पति की मौत के बाद गई थी टूट

    सिंडी की मौत 2006 में हो गई थी. सिंडी को पेट में कुछ समस्या हो गई थी. इसके बाद 2006 में उसकी मौत हो गई. अपने पति की मौत की खबर के बाद सिंडी अंदर से टूट गई थी. उसे काफी समय लगा इस सदमे से बाहर निकलने के लिए. उनके घर वालों ने उन्हें दूसरी शादी करने के लिए भी कहा लेकिन शेरोन का कहना है कि वो एक डॉल्फिन की बीवी है और वो हमेशा सिंडी की रहेंगी. इस शादी से शेरोन की काफी चर्चा हुई थी. करोड़पति होने के बाद भी शेरोन ने दूसरी शादी नहीं की.

    हो चुकी हैं कई अजीबोगरीब शादियां
    शेरोन और सिंडी की शादी अकेला मामला नहीं है. दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब शादियां हो चुकी है. 2019 में एक महिला ने अपने गद्दे से शादी की थी. उसने कहा कि इस गद्दे ने उसका हर स्थिति में साथ दिया है. इसलिए वो हमेशा के लिए उससे बंधना चाहती थी. वहीं इटली की रहने वाली एक लड़की अपने ब्रेकअप से इतनी टूट गई थी कि उसने एक ग्रैंड समारोह में खुद से शादी कर ली.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह की एक साल की बच्ची के पेट में मिला भ्रूण, रांची के अस्पताल में सफल ऑपेरशन
    Next Article टाटा-हटिया पैसेंजर ट्रेन से मोबाइल चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, आरपीएफ की विशेष टीम ने दबोचा

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.