Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 11:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»दूध व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा : विवाद में दिया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    दूध व्यवसायी हत्याकांड का खुलासा : विवाद में दिया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जामताड़ा पुलिस ने 6 दिनों के अंदर मिहिजाम के दूध व्यवसायी नंदलाल यादव हत्याकांड का खुलासा किया है. साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की. ​​शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के अनुसार पुलिस ने एसआईटी टीम गठित कर घटना की जांच की. जांच के दौरान पता चला कि घटना के चार दिन पूर्व मृतक नंदलाल यादव व प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप शर्मा के बीच नशे की हालत में लड़की लाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें दिलीप शर्मा ने नंदलाल को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इस घटना की प्राथमिकी में दिलीप शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से अपराध को अंजाम देने में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया.

    एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिलीप शर्मा ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. गठित एसआईटी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार लागोरी, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार यादव, मिहिजाम थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के सिपाही संतोष कुमार सिंह एवं सुशील कुमार झा के अलावा मिहिजाम थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    City News Current News Daily News Jamtara jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today News आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशांति समिति की हुई बैठक, बकरीद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय
    Next Article अधिकारी बनकर करते थे ठगी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.