जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मखदुमपुर निवासी 51 वर्षीय अंजन कुमार गुहा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बता दें कि 1 वर्ष पहले ही मृतक अंजन गुहा की शादी हुई थी. वह मुर्गी पालन का काम करते थे. लोगों ने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई हुई है. घर पर अपने आप को अकेला पाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से तनाव में था.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

