Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»टाटानगर सहित कई रूटों पर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द
    झारखंड

    टाटानगर सहित कई रूटों पर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रूटों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Janshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर, आसनसोल, आद्रा, बरजुड़ी और अन्य रूटों पर चलने वाली कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने और आंशिक रूप से समाप्त करने का फैसला किया है। इस निर्णय से यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है।रेलवे के अनुसार टाटानगर-आसनसोल-बांकुरा मेमू पैसेंजर ट्रेन (68055/68060) 21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी। इस वजह से आद्रा से आसनसोल और वापस आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

    इसी तरह, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन (68045/68045) 21, 22, 24, 25, 26 और 27 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेगी। झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू ट्रेन (18019/18020) भी 21 और 23 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा, आसनसोल-बांकुरा मेमू पैसेंजर ट्रेन (68061) 22, 24 और 26 जुलाई को आद्रा से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी, जिसके कारण आसनसोल से आद्रा के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।

    बरजुड़ी-चंद्रपुरा-बरजुड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन (68079/68080) भी 21 और 25 जुलाई को महुदा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी, जिससे महुदा से चंद्रपुरा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इन रद्दीकरणों और आंशिक बदलावों के कारण टाटानगर और आसपास के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्टेशनों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

    Also Read : डॉक्टर पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, हालत गंभीर 

    janshedpur news Janshedpur train timing chnage MEMU passenger trains canceled on many routes including Tatanagar टाटानगर सहित कई रूटों पर मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने गूगल और मेटा को भेजा नोटिस
    Next Article SBPS में मनाई गई बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, बच्चों ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुतियां

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.