Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Sep, 2025 ♦ 8:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के साथ बैठक कर खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं को बढ़ाने का आग्रह किया
    झारखंड

    सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के साथ बैठक कर खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं को बढ़ाने का आग्रह किया

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • राँची में खुलेंगे खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े छोटे-छोटे प्रकल्प
    • छोटे छोटे उद्योग खोले जाने की दिशा में केंद्र सरकार उठा रही है कारगर कदम
    • केंद्र सरकार की “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” योजना का भी मिलेगा लाभ

    रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री रामेश्वर तेली के साथ दिल्ली में बैठक की। बैठक के दौरान सांसद ने मंत्री से राँची लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण पर चल रही गतिविधियों पर चर्चा की और क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं को बढ़ाने का आग्रह किया ताकि आत्मनिर्भर भारत और वोकल फ़ॉर लोकल जैसी मुहिम को और भी मजबूती मिल सके।

    बैठक में सांसद श्री सेठ ने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र में टमाटर , कटहल, मटर, महुआ, इमली ,पपीता ,अदरक, सहजन, इत्यादि की व्यापक पैमाने पर खेती होती है। इसके साथ ही यहां मशरूम की खेती भी लोग बड़े पैमाने पर करते हैं। साथ ही हर्बल मेडिसिन प्लांट के क्षेत्र में भी जैसे तुलसी, नीम, बेल, पलास, धतुरा, करंज , ब्राह्मी, सहित कई अन्य कृषि उत्पादों के मामले में भी राँची बहुत आगे है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया की राँची लोकसभा क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण को लेकर योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए और नागरिकों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम उत्पादन करने को प्रेरित किया जाए।

    श्री सेठ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने राँची लोकसभा क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े छोटे-छोटे प्रकल्प खड़ा करने की बात कही है और ऐसे प्रकल्प से जुड़े नए उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों और कृषि क्षेत्र में काम कर रहे किसानों को प्रोत्साहित करने और अन्य प्रकार की सरकारी मदद देने का भी आश्वासन दिया है। सांसद संजय सेठ ने मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि यहां से सब्जी बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, उड़ीसा ,मध्य प्रदेश, भेजा जाता है माननीय मंत्री ने सब्जियों से जुड़े उत्पादों को बढ़ाने में भी रुचि दिखाई है और इसके लिए आश्वस्त किया है। इसके अलावे केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के द्वारा पूरे देश में “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” की योजना शुरू होने जा रही है। इसके तहत देश के हर जिले को चिन्हित किया जाएगा, उस जिले में जिस भी कृषि उत्पाद की बहुलता होगी, उससे संबंधित अन्य कई कार्य व छोटे-छोटे उद्योग स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

    सांसद सेठ ने मंत्री से आग्रह किया कि राँची में “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” जैसी योजना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय किसानों, छोटे-छोटे उद्योग से जुड़े उद्यमियों को सामने लाया जाए और सरकारी स्तर पर उन्हें मदद उपलब्ध कराई जाए। ताकि किसान और उद्यमी दोनों साथ साथ मिलकर राज्य और देश के विकास में, क्षेत्र के आर्थिक विकास में अच्छी भूमिका निभा सकें। इसके लिए माननीय मंत्री ने सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत देशभर के किसानों को संपन्न बनाने के लिए भी खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय कई तरह की योजनाओं पर काम कर रहा है। मंत्री रामेश्वर तेली ने सांसद को बताया कि खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने व आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को और भी गति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री, विभागीय अधिकारी के साथ नव उद्यमी व ऐसे किसानों जो खाद्य प्रसंस्करण में रुचि रखते हैं। उनके साथ जल्द ही वेबीनार किया जाएगा और किसानों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी।

    Jharkhand news Latest news Online news Sanjay seth
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीडीओ ग्राम पंचायत का भ्रमण करें और गांव की जरूरत के मुताबिक योजनाओं का करें चयन, आदर्श ग्राम योजना को लेकर आमजनों को भी जागरुक करें: उपायुक्त
    Next Article पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग छात्रा से रेप मामले में की जांच में लापरवाही, घटना से जुड़े साक्ष्य को किया गया नष्ट और बर्बाद

    Related Posts

    खेल

    कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव : सुनील साहू गुट ने सभी 13 पदों पर दर्ज की शानदार जीत

    September 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025
    Latest Posts

    कंट्री क्रिकेट क्लब चुनाव : सुनील साहू गुट ने सभी 13 पदों पर दर्ज की शानदार जीत

    September 22, 2025

    शारदीय नवरात्रि 2025 : 22 सितंबर से शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ होगा शुभारंभ

    September 22, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 22 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 22, 2025

    एक्सपो उत्सव : छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता ने मोहा मन

    September 21, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला : अजय साह

    September 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.