Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बीडीओ ग्राम पंचायत का भ्रमण करें और गांव की जरूरत के मुताबिक योजनाओं का करें चयन, आदर्श ग्राम योजना को लेकर आमजनों को भी जागरुक करें: उपायुक्त
    झारखंड

    बीडीओ ग्राम पंचायत का भ्रमण करें और गांव की जरूरत के मुताबिक योजनाओं का करें चयन, आदर्श ग्राम योजना को लेकर आमजनों को भी जागरुक करें: उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। शुक्रवार को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, आदर्श ग्राम योजना इत्यादि से संबंधित बैठक आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत में उपायुक्त छवि ने आदर्श ग्राम योजनान्तर्गत तैयार की जा रही विभिन्न कार्य योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही, अभी तक रांची जिलान्तर्गत किन – किन गाओं को विभिन्न आदर्श ग्राम योजना के तहत चयन किया गया है, इसकी जानकारी ली।

    इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित सांसद प्रतिनिधि, रांची से माननीय सांसद के सुझावों को प्राप्त किया तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त के आलोक में गांव का सर्वे कर योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तैयार करने का निदेश दिया।

    उन्होंने कहा, “आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले गांव में सभी आदरभूत सुविधाएं उपलब्ध हों यह सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी योग्य लाभुक सभी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किए जाएं।”

    “कोविड19 के प्रसार के मद्देनजर गांव में ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया जा सकता है लेकिन गांव की जरूरतों एवं उनके अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी गांव के वरिष्ठ जन एवं जन प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आमंत्रित कर सकते हैं। जिसके पश्चात गांव की आवश्यकता के मुताबिक विकास योजनाएं तय की जा सकती हैं।”

    बैठक के अंत में उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कहा, “आदर्श ग्राम योजना के तहत जिन गांवों का चयन किया गया है वहां कम से कम प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवा केंद्र, स्कूल बिल्डिंग, शौचालय, पेयजल सुविधा, एप्रोच रोड, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं बिजली सप्लाई इत्यादि सुनिश्चित करने के आधार पर योजनाओं का चयन करें। साथ ही, सभी संबंधित विभागों के साथ एक बैठक आयोजित करें ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए।
    बैठक में उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल, सांसद रांची संजय सेठ के प्रतिनिधि सहित सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रख्यात गायक एस पी बालासुब्रमण्यम नहीं रहे
    Next Article सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के साथ बैठक कर खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी योजनाओं को बढ़ाने का आग्रह किया

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.