Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह का सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा, फर्जी सिम व आधार बरामद
    क्राइम

    चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह का सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा, फर्जी सिम व आधार बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: पुलिस ने चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी दीपक यादव के पास से पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल, मोबाइल, फर्जी सिम, फर्जी आधार कार्ड और गढ़वा में छिनतई की गई राशि समेत अन्य सामान बरामद किया है. झारखंड के गढ़वा जिले में पिछले कुछ महीनों से लगातार बैंक ग्राहकों को निशाना बनाने, चोरी और छिनतई की घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ था. डीजीपी और डीआईजी ने इन घटनाओं को लेकर चिंता जताई थी.

    घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी गढ़वा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. इस टीम ने गढ़वा और आस-पास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध लोगों की पहचान कर गश्ती दल को सूचित किया. आज सुबह 08:30 बजे गढ़वा थाना की गश्ती टीम ने रंका मोड़, गढ़वा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम दीपक यादव बताया. वह बिहार के कटिहार का रहने वाला है.

    संगठित गिरोह दे रहा घटना को अंजाम

    दीपक यादव ने खुलासा किया कि वह और उसके साथी अपने गांव के कुछ अन्य लड़कों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाते हैं. ये लोग विभिन्न शहरों में बैंकों की रेकी करते हैं और वहां से पैसा निकालने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं. गिरोह द्वारा चोरी किए गए सामान के साथ-साथ फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल सिम का भी इस्तेमाल किया जाता है. उसने बताया कि ये लोग रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड के पास किराए पर कमरे लेकर महीनों तक रुकते हैं और कई घटनाओं को अंजाम देकर दूसरे शहर चले जाते हैं.

     

    इस गिरोह ने गढ़वा के अलावा डालटनगंज, औरंगाबाद, देवघर, जामताड़ा, फतुहा, हाजीपुर, पटना, नालंदा, और पूर्णिया जैसे शहरों में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया. उनके मुख्य सहयोगी अमित यादव, लखन यादव और आनंद यादव भी इसी गिरोह के सदस्य हैं. ये सभी पूर्व में उत्तर प्रदेश के मऊ जिला में चोरी, छिनतई और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं.

     

    अंजाम अपराधी आरोपी गिरफ्तार घटना चोरी छिनतई पुलिस फर्जी मोबाइल बरामद सामान सिम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना टोकन नंबर रिम्स में नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, जानें क्यों किया गया सिस्टम में बदलाव
    Next Article बिहार जेडीयू की नई टीम का ऐलान, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेवारी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.