Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की बैठक, उपायुक्त बोली-कर्मियों के लिए मेडिकल काउंसिलिंग की व्यवस्था करें
    झारखंड

    बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की बैठक, उपायुक्त बोली-कर्मियों के लिए मेडिकल काउंसिलिंग की व्यवस्था करें

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो परिसदन में स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन, बीएसएल प्रबंधन और जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विजया जाधव ने की. बीएसएल के ईडी पीएनए राजन प्रसाद, मानव संसाधन विभाग के हरी मोहन झा, झामुमो पार्टी जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, मंटू यादव समेत अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस दौरान बीपी-डायबिटीज जैसे बीमारियों को लेकर ठेका श्रमिकों को काम से बैठा देने की बात सामने रखी गई. बीएसएल प्रबंधन ने बताया कि यह श्रमिकों के हित में लिया गया निर्णय है. श्रमिकों को हटाने की प्रबंधन की कोई मंशा नहीं है. प्रबंधन चाहता है कि कर्मी स्वस्थ होकर प्लांट आएं. इलाज कराने के लिए 28 दिनों का समय दिया जा रहा है.

    उपायुक्त ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें. कर्मियों की स्वास्थ्य जांच 10-10 दिनों में की जाएं. अगर वह स्वस्थ्य हैं तो उन्हें पुनः नियोजित करें. साथ ही, उन्हें आयुष्माण योजना से लाभान्वित करें. बैठक में 75 फीसदी स्थानीय लोगों के नियोजन को लेकर चर्चा हुई. इस पर कंपनी द्वारा रिक्तियों की जानकारी नहीं देने की बात जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहीं. उपायुक्त ने कर्मियों की मांग रिक्तियों से संबंधित ब्योरा जिला नियोजनालय से समन्वय कर साझा करने को कहा. उन्होंने कहा कि हम कौशल युक्त प्रशिक्षु कर्मियों को ही आपको उपलब्ध कराएंगे. इस पर बीएसएल प्रबंधन ने सहमति जताई.

    विस्थापित गांव पंचायत में शामिल हो

    वहीं, बैठक में विस्थापित गांवों को पंचायत में शामिल करने को लेकर भी चर्चा की गई. जिस पर उपायुक्त ने कहा कि जिले से इसको लेकर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है. पुनः इस मामले में पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम को पत्र भेजने का निर्देश दिया. इसके अलावा बीएसएल प्रबंधन द्वारा क्षेत्र में सीएसआर कार्यों से प्रतिनिधियों को अवगत कराने एवं अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया. बैठक में डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार, सीएसआर नोडल शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिले के सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    काउंसिलिंग जिला प्रशासन प्रबंधन बीएसएल मेडिकल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, कैश बैक दिलाने के नाम पर कर रहे थे ठगी
    Next Article सारण में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.