Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई
    झारखंड

    बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, अतिक्रमण के खिलाफ होगी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में 12 दिसंबर 2023 को शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी रांची सदर दीपक दुबे, पुलिस अधीक्षक यातायात कुमार गौरव, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था, रांची राजेश्वरनाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची प्रवीण कुमार प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक यातायात जीतवाहन उरांव, निर्माण कार्य में लगी एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

    यातायात व्यवस्था सुधार के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा

    बैठक में एनएचएआई, गेल, जुडको के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रोजेक्ट को लेकर डिटेल प्रस्तुत किये गये. बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर रांची शहर को 6 जोन में बांटा गया था. साथ ही यातायात में आ रही बाधा को लेकर कारणों को सूचीबद्ध किया गया था. उपायुक्त द्वारा सभी विभागों और एजेंसियों द्वारा अब तक किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

    नये सिरे से बनेगा जोन, उपायुक्त ने दिय टीम गठित करने के निर्देश

    बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सुचारु यातायात व्यवस्था में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा. समिति में शामिल अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद नये अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर नये सिरे से जोन बनाकर टीम गठित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया.

    ससमय पूरा करें कार्य – उपायुक्त

    बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शहर में चल रहे तीन फ्लाई ओवर निर्माण (सिरमटोली, कांटाटोली, रातू रोड फ्लाई ओवर), बिजली विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबलिंग एवं जुडको तथा पीएचइडी द्वारा वाटर पाइपलाइन की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग और एजेंसी ससमय कार्य पूरा करें, जितनी जल्दी प्रोजेक्ट पूरे होंगे, उतनी जल्दी सुगम यातायात को बल मिल पायेगा.

    डायवर्जन को सही तरीके से इम्प्लीमेंट करायें- उपायुक्त

    उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि शहर में केन्द्र और राज्य सरकार के प्रोजेक्ट आधारभूत संरचना को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिकोण से इम्प्लीमेंट कराये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट में डायवर्जन के प्लान होते हैं. डायवर्जन को सही तरीके से इम्प्लीमेंट करायें ताकि लोगों को कम परेशानी हो. उपायुक्त ने कहा कि सड़क पर कार्य शुरु करने और संपन्न होने की सूचना जिला प्रशासन को दें.

    अतिक्रमण करने वालों को खिलाफ होगी कार्रवाई, चलेगा अभियान

    बैठक में उपायुक्त राहुल सिन्हा ने आगामी दिनों में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने नगर निगम, पुलिस-प्रशासन की टीम को एक साथ महत्वपूर्ण स्थानों में लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निदेश दिया.

    लॉन्ग टर्म प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए करें काम – उपायुक्त

    बैठक में उपायुक्त ने शहर में जहां-जहां क्विक इंटरवेंशन से चीजों को दुरुस्त किया जा सकता है उसे लेकर अधिकारियों को आवयश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी स्टेक होल्डर और अधिकारी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जितने हर्डल कम समय में हटाये जा सकते हैं उसे हटा लें. लॉन्ग टर्म प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए मल्टी लेवल पार्किंग और जो मेजर इंटरवेंशन हो सकते हैं, उसकी कार्यप्रणाली प्रारंभ कर लें.

    अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था आज की खबर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एनएचएआई करंट न्यूज गेल जिला परिवहन पदाधिकारी रांची प्रवीण कुमार प्रकाश जुडको जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक यातायात कुमार गौरव पुलिस उपाधीक्षक यातायात जीतवाहन उरांव मुख्य समाचार यातायात व्यवस्था रांची रांची राजेश्वरनाथ आलोक लेटेस्ट न्यूज सदर दीपक दुबे सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुज्जू ट्रांसपोर्ट नगर फायरिंग मामला : अमन साहु गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
    Next Article Breaking News : डेली मार्केट फल मंडी में लगी भीषण आग

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.