Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 1:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना : बीजेपी के दो विधायकों को मार्शल ने घसीटते हुए विधानसभा से किया बाहर, देखें वीडियो
    बिहार

    पटना : बीजेपी के दो विधायकों को मार्शल ने घसीटते हुए विधानसभा से किया बाहर, देखें वीडियो

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने वेल में आकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद विस अध्यक्ष अवधेश नारायण चौधरी ने भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा और कुमार शैलेंद्र को मार्शल आउट करने का आदेश दिया। इसके साथ ही सदन के अंदर तख्ती दिखाने पर अध्यक्ष ने तख्ती छीनने का निर्देश मार्शलों को दिया। जिसके बाद मार्शल विधायकों के हाथों से तख्ती लेने लगे।

    इस बीच नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंहा सदन में बोलने को खड़े हुए तो इस अध्यक्ष अवधेश नारायण चौधरी चौधरी ने कहा कि पहले आप अपने विधायकों को अपने स्थान पर बैठने को कहें तभी आप को बोलने की अनुमति दी जाएगी जिसके बाद भाजपा के विधायक और जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिए।

    मार्शल ने घसीट कर किया बाहर

    उसके बाद भी भाजपा के विधायक बात नहीं मानें तो विस अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे लोगों को मार्शल आउट करवाने का निर्देश दे दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, कुमार शैलेन्द्र को मार्शल ने घसीटते हुए बाहर कर दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक कुर्सी पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। बीजेपी विधायक लगातार सदन में तानाशाही नहीं चलेगी, गुंडागर्दी नहीं चलेगी का नारे लगा रहे हैं। इस दौरान सदन में सीएम नीतीश कुमार मौजूद है। हालांकि, डिप्टी सीएम अब तक सदन में नहीं पहुंचे हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Video-2023-07-13-at-1.04.49-PM.mp4

    विधानसभा के पोर्टिको में बीजेपी विधायकों ने किया प्रदर्शन

    इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के पोर्टिको में बीजेपी विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी के इस्तीफा, शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। मालूम हो कि, पिछले तीन दिनों से बीजेपी लगातार सदन में सरकार को घेर रही है। स्थिति यह है कि तीन दिनों में सिर्फ 60 से 70 मिनट ही सदन की कार्यवाही चली। हालांकि, तेजस्वी इसे बीजेपी की साजिश बता रहे हैं।

    10 लाख नौकरी का वादा क्या हुआ- विजय सिन्हा

    दरअसल, विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही परंपरा के अनुसार नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा बोलने के खड़े हुए और उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की तरफ से पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी की बात कही गई थी। उसका क्या हुआ। इसी दौरान बीजेपी ले विधायक वेल में प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। जिसके बाद विस अध्यक्ष ने कहा कि पहले आप अपने विधायक को शांत करवाएं और अपने स्थान पर बैठने को कहें। उसके बाद भी बीजेपी विधायकों ने हंगामा जारी रखा। जिसके बाद दो विधायकों को मार्शल आउट किया गया।

    Bihar Assembly Bihar assembly Speaker Bjp BJP MLA BJP MLAs create ruckus Marshal marshalled out patna well मानसून सत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विधानसभा : मार्च पर निकले बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन का भी किया प्रयोग
    Next Article 60ः40 का विरोध कर रहे छात्रों का एक डेलिगेशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा 72 विधायकों का समर्थन वाला लिस्ट

    Related Posts

    बिहार

    झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से चलते चली गयी ‘झींगुर’ की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    September 15, 2025
    बिहार

    दरभंगा में यूट्यूब पत्रकार की पिटाई का मामला : तेजस्वी ने कराई FIR, मंत्री पर लगाया आरोप

    September 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    PM की 40000 करोड़ के ऐलान पर बोले पप्पू यादव- आज से पूर्णिया विकास की नई गाथा रचेगा

    September 15, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.