Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Nov, 2025 ♦ 11:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दंतेवाड़ा में नक्सलियों का तांडव: सरपंच से पैसे की मांग, इनकार करने पर गला रेतकर की हत्या
    जोहार ब्रेकिंग

    दंतेवाड़ा में नक्सलियों का तांडव: सरपंच से पैसे की मांग, इनकार करने पर गला रेतकर की हत्या

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने सरपंच की गला रेतकर हत्या कर दी है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटे गुडरा गांव के सरपंच लखमा राम मंडावी की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है।
    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 20 हथियाबंद नक्सली मंडावी के घर पहुंचे और उन्होंने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखमा राम मंडावी छोटे गुड़रा से मनोनीत सरपंच थे। इससे पहले उनकी पत्नी भी छोटे गुड़रा गांव की सरपंच रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने मंडावी की हत्या क्यों की है, इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से कोई पर्चा भी बरामद नहीं किया है।

    अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने मंडावी को मिलने के लिए बुलाया था और उन्होंने मंडावी से पैसों की मांग की थी। आशंका है कि सरपंच ने पैसे देने से इनकार किया जिसके कारण नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    crime Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्ञान और मोक्ष की भूमि गया, जहां पिंडदान से सात पीढ़ियों को मिलता है मोक्ष, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article अब ई-टिकट खरीदना पड़ेगा महंगा, आईआरसीटीसी एक सितंबर से लगाएगा सेवा शुल्क

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन सिमटा 35 सीटों पर

    November 14, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव: जेएमएम के सोमेश चंद्र सोरेन 38 हजार वोटों से जीते

    November 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, हो रही ताबड़तोड़ चेकिंग

    November 12, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन सिमटा 35 सीटों पर

    November 14, 2025

    नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के रुद्राक्ष शर्मा ने जीता रजत पदक

    November 14, 2025

    गांजा तस्करी पर प्रशासन सख्त, SDO के आदेश पर कई जगह रेड

    November 14, 2025

    दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर जताई खुशी

    November 14, 2025

    मैथिली ठाकुर की अलीनगर से दमदार जीत, भारत में सबसे कम उम्र की बनी विधायक

    November 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.