Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मनीष जायसवाल और बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार का किया आगाज
    झारखंड

    मनीष जायसवाल और बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार का किया आगाज

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी प्रखंड के कंडाबेर में मां अष्टभुजी और पुरनी पेटो स्थित बुढ़िया माता स्थान में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार का विधिवत शंखनाद किया. इसके बाद, दोनों नेताओं ने केरेडारी और बचरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया, जहां उन्होंने जनसमर्थन मांगा. इस दौरे में बेलतू, पतरा खुर्द, छोटकी गर्री, गर्री कला, कोदवे, बैंगवरी समेत कई गांव शामिल थे. सांसद और प्रत्याशी का विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया. सांसद मनीष जायसवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष है. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है, जिससे जनता परेशान है. उन्होंने कहा, “अगर एनडीए की सरकार बनी, तो झारखंड में कानून का राज होगा और विकास की नई राह खुलेगी.” इस दौरान केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, बड़कागांव भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, पिपरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

    एनडीए केरेडारी जनसमर्थन झारखंड पूजा अर्चना बीजेपी मनीष जायसवाल रोशन लाल चौधरी विधानसभा चुनाव हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहुआ माजी के आवासीय कार्यालय में अनेको लोगों ने झामुमों का दामन थामा, सभी को अंग वस्त्र देकर कराया गया पार्टी में शामिल
    Next Article कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले अजय नाथ शाहदेव, साजिश और षड्यंत्र का जवाब चुनाव में हटिया की देवतुल्य जनता देगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.