Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीति आयोग की बैठक छोड़ बाहर निकली ममता, बोली-कई नेताओं को बोलने का 20 मिनट समय मिला और मुझे बीच में रोक दिया गया
    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की बैठक छोड़ बाहर निकली ममता, बोली-कई नेताओं को बोलने का 20 मिनट समय मिला और मुझे बीच में रोक दिया गया

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक चल रही है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होने आईं ममता बनर्जी बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गई है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला और बीच में ही रोक दिया गया. हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि माइक बंद करने का ममता बनर्जी का दावा गलत है. राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में चल रही बैठक से बाहर निकलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, मैंने बैठक का बहिष्कार किया है. चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट का समय मिला. असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के सीएम ने 10-12 मिनट तक अपनी बात रखी. लेकिन मुझे पांच मिनट बाद ही बोलने से रोक दिया गया जो गलत है. विपक्ष की ओर से मैं ही यहां प्रतिनिधित्व कर रही हूं. मैं इस बैठक में इसलिए भाग ले रही हूं क्योंकि मैं सहकारी संघवाद को मजबूत करने में ज्यादा दिलचस्पी रखती हूं.

    सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान

    नीति आयोग के पास कोई वित्तीय शक्तियां नहीं हैं, यह कैसे काम करेगा? इसे वित्तीय शक्तियां दें या योजना आयोग को वापस लाएं. मैंने अपना विरोध दर्ज कराया और मैं बाहर आ गई. उन्होंने कहा कि योजना आयोग को वापस लाओ, बंगाल को फंड दो और आपको भेदभाव नहीं करना चाहिए. मैंने कहा कि जब आप केंद्र सरकार चलाते हैं, तो आपको सभी राज्यों के बारे में सोचना चाहिए. मैं केंद्रीय फंड के बारे में बता रही थी कि यह पश्चिम बंगाल को नहीं दिया जा रहा है, तो उन्होंने मेरा माइक म्यूट कर दिया. आप अपनी पार्टी और सरकार को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं. यह न केवल बंगाल का अपमान है, बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है. यह मेरा भी अपमान है.’

     

    नीति आयोग बहिष्कार बैठक ममता बनर्जी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटोटो के स्कूल में अपराधियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.