Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ी, जानें फिर क्या हुआ
    जोहार ब्रेकिंग

    विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत बिगड़ी, जानें फिर क्या हुआ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. यह घटना तब हुई जब वह कठुआ में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. मंच पर उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी गई. इससे पहले खड़गे ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे. अगर वे चाहते, तो एक-दो साल के भीतर चुनाव करा लेते. बीजेपी उपराज्यपाल के माध्यम से रिमोट से चलने वाली सरकार चलाना चाहती है. पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया. क्या आप उस व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं जो आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सका?

    प्रियंका गांधी का प्रचार बाधित

    वहीं कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसने प्रियंका गांधी के हेलीकॉप्टर को कठुआ जिले के बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में लैंड करने में मदद नहीं की. जिससे उनका प्रचार बाधित हुआ. प्रियंका गांधी को इस क्षेत्र में रैलियों को संबोधित करना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि हम प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगते हैं. प्रियंका गांधी की रैली को शर्मनाक तरीके से प्रशासन द्वारा बाधित किया गया है. उन्होंने चुनाव आयोग से इस घटना की जांच की मांग की है. आज जम्मू-कश्मीर में तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग के प्रचार का अंतिम दिन था. जिसमें 40 सीटों पर मतदान होना है. चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

    उपराज्यपाल कठुआ केंद्र सरकार चुनाव प्रचार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तबीयत बिगड़ी पीएम मोदी प्राथमिक चिकित्सा बीजेपी मल्लिकार्जुन खड़गे युवा रैली समृद्धि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चियों की मौ’त
    Next Article मोबाइल छिनतई गिरोह के तीन अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, सीसीटीवी से हुई पहचान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    चतरा

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    जंगल में बैठकर लोगों को लगाते थे चूना, सारठ से चार साइबर ठग धराए

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.