Sahibganj : झारखंड के साहिबगंज जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। रांगा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाली मशीनें और कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं।सूचना के आधार पर झारखंड और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान केंदुआ आमगाछी इलाके में चल रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने एक बंद घर में छापेमारी कर हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और तैयार हो रहे हथियार जब्त किए।
क्या-क्या मिला मौके से
छापेमारी के दौरान पुलिस को कई अहम चीजें मिलीं, जिनमें लेथ मशीन, हथियार बनाने के उपकरण, अर्धनिर्मित हथियार, अन्य तकनीकी उपकरण इन सब का इस्तेमाल अवैध हथियार बनाने में किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह फैक्ट्री किसी बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे रैकेट और इसके पीछे जुड़े लोगों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में कई और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। पुलिस अब बरामद सामान की फॉरेंसिक जांच और नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी है।
Also Read : फंदे पर लटकी मिली जवान लड़की की ला’श, सता रही थी नौकरी और शादी की चिंता


