Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सैटेलाइट इमेज से NCB का बड़ा खुलासा : चतरा-खूंटी समेत कई जिलों में तैयार हो रही अफीम की फसल
    झारखंड

    सैटेलाइट इमेज से NCB का बड़ा खुलासा : चतरा-खूंटी समेत कई जिलों में तैयार हो रही अफीम की फसल

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2026Updated:March 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अफीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में अफीम के खिलाफ जोरदार अभियान चलाने के बावजूद तस्कर फिर से सक्रिय हो गए हैं। ताजा सैटेलाइट इमेज ने साफ कर दिया है कि कई जिलों में अफीम की फसल न सिर्फ बच गई, बल्कि अब तैयार भी हो रही है। यह खुलासा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी के जरिए हुआ है, जिसने पूरे मामले की रिपोर्ट राज्य एजेंसियों को भेज दी है।

    एनसीबी ने सीआईडी को भेजा अलर्ट

    एनसीबी ने सैटेलाइट इमेज के साथ झारखंड सीआईडी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। इन तस्वीरों में उन जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां अवैध रूप से अफीम की खेती हो रही है। अब इन लोकेशन का ग्राउंड वेरिफिकेशन कर फसल को नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

    सैटेलाइट इमेज में क्या खुलासा हुआ

    एनसीबी के पत्र में बताया गया है कि नई दिल्ली स्थित सहायक निदेशक के माध्यम से ये सैटेलाइट इमेज जुटाए गए हैं। इन्हें जिप फाइल बनाकर ईमेल के जरिए झारखंड भेजा गया है। इनमें दिए गए अक्षांश और देशांतर के आधार पर संबंधित जगहों की पहचान कर कार्रवाई करने को कहा गया है।

    इन जिलों में सबसे ज्यादा अफीम की खेती

    सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार झारखंड के कई जिलों में अफीम की खेती अब भी जारी है। सबसे ज्यादा मामले चतरा जिले से सामने आए हैं, जहां 10 अलग-अलग जगहों पर खेती के संकेत मिले हैं। इसके अलावा खूंटी में 4 स्थान, हजारीबाग में 3 स्थान, लातेहार और वेस्ट सिंहभूम में 2-2 स्थान पर अफीम की खेती पाई गई है। वहीं रांची और पतरातू में भी 1-1 जगह पर इस तरह की गतिविधि के संकेत मिले हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि राज्य में अफीम का नेटवर्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और अब भी कई इलाकों में सक्रिय है।

    जमीन पर सख्ती, लेकिन तस्वीर कुछ और

    सरकार और प्रशासन की ओर से अफीम उन्मूलन को लेकर लगातार अभियान चलाया गया था। लेकिन सैटेलाइट इमेज ने दिखा दिया कि जमीन पर हालात अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं हैं। तस्कर नए तरीके अपनाकर खेती को बचाने में कामयाब हो रहे हैं।

    जल्द शुरू होगी बड़ी कार्रवाई

    एनसीबी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि चिन्हित जगहों का जल्द सत्यापन कर अवैध फसल को नष्ट किया जाए। साथ ही कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट एनसीबी को भेजने को भी कहा गया है।

    Also Read : रामगढ़ में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, विस्फोटक से ध्वस्त किया गया गढ़

    Chatra opium farming drug network India Hazaribagh opium Jharkhand CID investigation Jharkhand opium cultivation Khunti opium fields Latehar opium cultivation Latest news NCB action opium smuggling India Patratu opium case ranchi news satellite images reveal Today News Trending News West Singhbhum drugs
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में प्रशासन का बड़ा वार, ब्लास्ट कर ध्वस्त किया गया अवैध खनन का मुहाना
    Next Article कैशबैक स्कीम से बढ़ी डिमांड, बीसीसीएल ने बनाया कोयला बुकिंग का नया रिकॉर्ड

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.